Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) की मजेदार तस्वीरें वायरल होती हैं। इनमें से कुछ तस्वीरे इतनी जबरदस्त होती हैं कि उसे सॉल्व (Optical Illusion Test) करने में लोगों के दिल का चैन और रातों की नींद उड़ जाती है। कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग की परीक्षा लेती हैं, जबकि कुछ तस्वीरें लोगों की नजरें परखती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो आपके दिमाग की परीक्षा तो लेगी ही। इसके साथ ही आपकी नजरों को भी परखेगी।
ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (ट्विटर)
चैलेंज को सॉल्व करके बन जाइए होशियार
इस तस्वीर में आपको दो जेब्रा नजर आ रहे होंगे। तस्वीर में सबसे अहम है जेब्रा का मुंह। आपको दोनों जेब्रा का एक ही मुंह नजर आ रहा होगा। अब आपको बताना है कि तस्वीर में दिख रहा मुंह किस जेब्रा का है, राइट वाले जेब्रा का या लेफ्ट वाले जेब्रा का। यह तस्वीर ऐसा है, जिसे देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज है। तस्वीर को सारोश नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस तस्वीर के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा,'इनमें से कौन सा जेबरा फ्रंट में है, लेफ्ट वाला या राइट वाला।'
इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद कई लोग सही जवाब दे रहे हैं, तो ज्यादातर लोग गलत जवाब दे रहे हैं। अगर आप तस्वीर पर दिए चैलेंज को सॉल्व करना चाहते हैं तो अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और जल्द से जल्द जवाब दे दीजिए। आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेजकर उनके दिमाग की परीक्षा ले सकते हैं। इसके जरिए आप उनके दिमाग का IQ टेस्ट भी ले सकते हैं। फिलहाल आप कमेंट करके बताएं कि आपको कौन सा घोड़ा फ्रंट में देखता नजर आ रहा है।
