वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पहले दिखी बेड पर लेटी हुई लड़की या नजर आया शेक्सपियर का चेहरा, जानिए कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 24, 2023, 07:02 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें से कुछ छिपे हुए चेहरे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है और इसके लिए 09 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

Optical Illusion: पहले दिखी बेड पर लेटी हुई लड़की या नजर आया शेक्सपियर का चेहरा, जानिए कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में छिपे चेहरे ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढ निकालने के लिए दिया गया 09 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: हाल ही में इंटरनेट पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो बहुत ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। आंकड़ों की बात करें तो अब तक 95 प्रतिशत लोग इस पजल को सॉल्व नहीं कर पाए हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी तस्वीरें ऐसी भी होती है, जो बेहद आसान होती है, जिसे लोग देखते ही पलभर में आसानी से सॉल्व कर लेते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में तीन चेहरों को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 09 सेकंड का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये पजल इतनी खतरनाक है कि इसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। ऐसे में इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला महाबली कहलाएगा। वैसे इस तस्वीर को सॉल्व करना इतना भी आसान ही नहीं है, जितना इसे लोग समझने की भूल कर रहे हैं। फिलहाल, आप क्या सोच रहे हैं, इस तस्वीर को सॉल्व करके दिखाइए और बन जाइए तीस मार खां।

Optical Illusion Puzzle Test Solution

ये रहे तस्वीर में छिपा चेहरे

ये रहे तस्वीर में छिपा चेहरे

अब तक तो आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख लिया होगा, तो क्या आपने तस्वीर में छिपा चेहरा ढूंढ लिया। अगर नहीं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देखिए, इसमें आपको लाल सर्कल बना हुआ दिखाई देगा, जिसमें आप को एक बड़ा वाला चेहरा दिखाई देगा, जो विलियम शेक्सपियर का है। इसके अलावा, एक महिला बेड पर लेटी हुई है और एक इंसान पगड़ी पहनकर बैठा हुआ है। इसके अलावा आपको एक गुलाब का फूल भी नजर आएगा। ऐसे में जब आपने तस्वीर में छिपी चीजें ढूंढ ही ली है तो आप चाहे तो ये तस्वीर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं और उनसे भी इस पजल को सॉल्व करने के लिए कह सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article