वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कहां गया लड़की का आधा शरीर, 15 मिनट में भी नहीं बता पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 25, 2023, 07:22 AM IST

Optical Illusion: दिमाग की बत्ती गुल कर देने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर एक लड़की से जुड़ी है जिसका आधा शरीर गायब हो गया। आपको बताना है कि आखिर इसका क्या रहस्य है।

Image

दिमाग की बत्ती गुल कर देगी ये तस्वीर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग घुमा देगी ये तस्वीर
  • समझ नहीं पाएंगे इसका रहस्य
  • मगर जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर इतनी अजीब है कि उसे समझने में ही दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। काफी कोशिश के बाद भी उसे समझने में बहुत मुश्किल होगी। सोशल मीडिया की दुनिया में हर तरफ छाई तस्वीर दरअसल एक लड़की की है। तस्वीर देखने में बिल्कुल सामान्य लगती है। मगर इसमें एक ऐसा रहस्य छिपा है, जिसे हल करना हर किसी के बस की बात नहीं होगी। वायरल तस्वीर में देखेंगे कि एक लड़की पार्क में खेलने पहुंची है। वो पगडंडी पर खड़ी है। मगर तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि उसका आधा शरीर ही नजर आता है।

कहां गया लड़की का आधा शरीर

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़की पगडंडी पर खिलौने से खेल रही है। इसमें उसका आधार शरीर तो नजर आता है, मगर बाकी का आधा शरीर नजर नहीं आता है। मगर मजाल है कि कोई 15 मिनट में भी इसका सही जवाब दे डाले। वायरल तस्वीर पर नेटिजन्स अलग-अलग राय दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि लड़की का आधार शरीर जमीन में है। जबकि किसी ने बताया कि उसका आधार शरीर है ही नहीं। मगर बड़ी तादाद में यूजर्स तस्वीर को समझ ही नहीं पाए।

क्या है तस्वीर का रहस्य

अगर आप भी तस्वीर देखकर समझ रहे हैं कि लड़की का आधा शरीर नहीं है तो आप गलत है। लड़की का पूरा शरीर है, मगर इसे कुछ इस तरह फ्रेम में कैद किया गया है जो किसी को भी धोखा दे डाले। दरअसल लड़की पगडंडी पर बिल्कुल किनारे पर खड़ी है। उसका दाईं तरफ बाउंड्री वॉल है, जिसकी ऊंचाई लड़की की कमर तक है। ऐसे में तस्वीर देखकर लगता है कि लड़का का आधा शरीर नहीं है, जबकि बाउंड्री वॉल के पीछे उसका आधार शरीर छिपा है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article