वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खूबसूरत मोर के बीच कहां छिपा है इंसान का चेहरा, तेज निगाह वालों को ही आएगा नजर, 11 सेकंड का चैलेंज

Optical Illusion Eye Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज ऐसा है, जिसे पूरा करने के लिए यकीनन आपको अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल कर सकता है। सिर्फ जीनियस माइंड ही इस तस्वीर में छिपे चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो पाएगा।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन का बेहद ही जबरदस्त चैलेंज
  • बड़े-बड़े सूरमा नहीं खोज पाएंगे सवाल का जवाब
  • मोर के बीच छिपे इंसानी चेहरे को ढूंढने का चैलेंज

Optical Illusion Eye Test: एक इंसानी दिमाग चीजों या तस्वीरों को अलग-अलग तरीके से देख सकता है, हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह उन्हें कैसे देखता है। इंसान का दिमाग इतना तेज होता है कि कई बार वह ऐसी चीजें देख जाता है, जिसे देखने में कंप्यूटर भी फेल हो जाता है। हालांकि, कई बार बेहद ही सामान्य चीज उसकी आंखों की पकड़ में नहीं आती है। कई बार तो इंसान किसी चीज को घंटे-घंटे देखता रहता है, लेकिन न तो उसका दिमाग और न ही उसकी आंखें उस चीज को देख पाती हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन का बेहद अनोखा चैलेंज

इसी क्रम में हम आपके लिए एक बेहद अनोखा ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं। यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज ऐसा है, जिसे पूरा करने के लिए यकीनन आपको अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल कर सकता है। सिर्फ जीनियस माइंड ही इस तस्वीर में छिपे चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो पाएगा। दरअसल, यह चैलेंज ऐसा है जिसे मात्र एक प्रतिशत लोग ही पूरा कर पाए हैं। बाकी के 99 परसेंट लोग लगातार कोशिश करने के बाद भी यह चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं।

सबसे पहले इस तस्वीर को गौर से देखिए

अब आप सबसे पहले इस तस्वीर को गौर से देखिए। आपको तस्वीर में एक बहुत ही प्यारे मोर की स्केच नजर आ रही होगी। हम सभी जानते हैं कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। अब आपको इसी मोर के स्केच में बने इंसानी चेहरे को ढूंढकर निकालना है। आप तभी इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो पाएंगे जब आप पूरी एकाग्रता से चैलेंज पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 11 सेकंड का समय दिया जाता है। 11 सेकंड के समय के भीतर अगर आप चैलेंज पूरा कर पाते हैं तो जीनियस की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

Optical Illusion Result (6)

इंसानी चेहरे का स्केच

क्या आप अब तक इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो पाए हैं। अगर आपको तस्वीर में इंसानी चेहरा नहीं दिखा है तो आपको तस्वीर को 180 डिग्री घुमाने की जरूरत है। इसके लिए हमने एक तस्वीर भी डाली है, उसमें आप लाल घेरे में आसानी से इंसानी चेहरा देख सकते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article