वायरल न्यूज़

Optical Illusion: गणित के पांच की भीड़ में है S, मगर मजाल है कोई ढूंढ लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 26, 2024, 07:33 AM IST

Optical Illusion Puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करने में आज आपको बहुत मजा आने वाला है। अगर आपने इस पजल को सॉल्व कर लिया तो जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे।

Image

पांच नंबर की भीड़ में S कहां छिपा है। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Puzzle: दुनिया में कुछ ही लोग होते हैं जिनकी नजर बहुत तेज होती है। नजर भी इतनी तेज जो आसानी से किसी भी चीज को खोज लेते हैं। ऐसे लोग ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें भी आसानी से सुलझा लेते हैं। मगर कभी सोचा है कि आपकी नजर कितनी तेज हैं। या फिर चीजों को खोजने में दिमाग कितनी तेज काम करता है। अगर आप खुद को परखना चाहते हैं तो गजब का चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं।

आसान है नहीं चैलेंज हल करना

चैलेंज थोड़ा मुश्किल जरूर है, मगर इसे हल करने में बहुत मजा आने वाला है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का पांच नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं कि पांच नंबर की भीड़ में एक जगह पर अंग्रेजी का S भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उसे ढूंढकर दिखा दे। आज आपको उसी एस को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है।

अगर आपने पांच सेकंड में सवाल का जवाब तलाश कर लिया तो आपको जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको उत्तर भी यहीं मिलने वाला है। नीचे देखिए पांच की भीड़ में एस कहां छिपा हुआ है।

देखिए जवाब

Find Answer

यहां गोल घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article