वायरल न्यूज़

Optical Illusion: आंखों के साथ चलाइए अपना शातिर दिमाग, तस्वीर में ढूंढ लिए 13 चेहरे तो कहलाएंगे तकदीरवाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 10, 2023, 03:54 PM IST

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को बेव डूलिटल द्वारा बनाया गया है। तस्वीर में जो 13 चेहरे छिपे हैं, उन्हें "द फ़ॉरेस्ट हैज आइज" के नाम से जाना जाता है। यह ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों को कंफ्यूज भी कर रहा है और चैलेंज सॉल्व करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर
  • तस्वीर में छिपे हुए हैं 13 खूंखार डाकू
  • सिर्फ जीनियस लोग ही ढूंढ पाएंगे

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) एक ऐसा चैलेंज है, जिससे लोगों का दिमागी और आंखों का टेस्ट तो होता ही है। इसके साथ ही लोगों का मनोरंजन भी होता है। यह एक ऐसी मजेदार गतिविधि है, जिसे हल करने में कई लोग खो जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Test) लेकर आए हैं। इस चैलेंज को सॉल्व करने में आपको मजा तो आएगा ही, साथ ही साथ आपका IQ टेस्ट (IQ Test) भी हो जाएगा। यह ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों को कंफ्यूज भी कर रहा है और चैलेंज सॉल्व करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है।

जंगल में छिपे हुए हैं 13 डाकू

तस्वीर एक जंगल की है। आपको इस जंगल के बीचों-बीच छिपे 13 डाकुओं को ढूंढकर निकालना है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने में बड़े से बड़े शातिर दिमाग वाले लोग भी धराशायी हो गए। चैलेंज को मात्र 1 परसेंट लोग ही पूरा कर पाए, बाकी लोगों को उनकी नानी याद आ गई। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को बेव डूलिटल द्वारा बनाया गया है। तस्वीर में जो 13 चेहरे छिपे हैं, उन्हें "द फ़ॉरेस्ट हैज आइज" के नाम से जाना जाता है।

सिर्फ सुपर जीनियस लोग ही ढूंढ पाएंगे 13 चेहरे

बता दें कि कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ 4 चेहरे ही नजर आए। यह चेहरे भी उन्होंने इसलिए देख लिए, क्योंकि ये बड़ी आसानी से दिखाई दे रहे थे। वहीं कुछ ज्यादा दिमाग वाले लोग भी थे, जिन्हें 9 चेहरे नजर आए। दरअसल, उन्होंने थोड़ी ज्यादा मेहनत की और अंत में वह 9 चेहरों तक ही पहुंच पाए। कुछ तेज दिमाग वाले लोग 10 चेहरे, 11 चेहरे और 12 चेहरे तक पहुंच पाए। मात्र 1 परसेंट लोग ही ऐसे थे, जिन्होंने पूरे 13 चेहरे ढूंढ निकाले। ऐसे लोग तीस मार खां टाइप के थे।

optical illusion result

यहां देखें सभी 13 चेहरे

इस चैलेंज को सॉल्व करने के लिए आपको पूरे 20 सेकंड के समय मिलेंगे। अगर आप 20 सेकंड में चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में हमने आपके लिए सारे 13 चेहरे ढूंढ निकाले हैं, जो आप लाल घेरों में आसानी से देख सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article