वायरल न्यूज़

Optical Illusion: नजर का टेस्ट लेने वाली तस्वीर, अगर मकड़ी खोज ली तो कहलाएंगे सिकंदर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 6, 2023, 07:37 AM IST

Optical Illusion: अग अपने दिमाग और नजर का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको 60 सेकंड के भीतर तस्वीर में छिपी मकड़ी को खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में छिपी मकड़ी को खोजना नहीं होगा आसान। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Optical Illusion Picture: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर से जुड़ा धोखा। यानी ऐसा कुछ जिसमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही हो और लाख कोशिश के बाद भी कोई उसे खोज ना पाए। सोशल मीडिया में रहस्य से जुड़ी ऐसी तस्वीरों की भरमार है। इनमें बहुत सी तस्वीरें ऐसी होती हैं जिनमें छिपे रहस्यों को आसानी खोज लिया गया। मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिन्हें हल करना वाकई बहुत मुश्किल साबित हुआ। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करना जरा भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो तस्वीर अपने दुरुस्त है।

होगी दिमाग और आंखों की कसरत

सोशल मीडिया में वायरल ये खास तस्वीर दरअसल बहुत सारे लड़की के लट्ठों से जुड़ी है। तस्वीर में सैकड़ों की तादाद में बड़े-बड़े लट्ठे एक-दूसरे के ऊपर रखे हुए नजर आते हैं। देखने में बहुत सामान्य लग रही ये तस्वीर दिमाग और नजर का टेस्ट लेने के लिहाज से बहुत अहम है। दरअसल इसमें कहीं बड़ी सी मकड़ी भी है। हैरान हो जाएंगे कि तस्वीर में मकड़ी बिल्कुल साफ नजर आ रही है। अब आपको उसी मकड़ी को खोज निकालना है। इससे आंखों के साथ दिमाग की अच्छी कसरत भी होगी।

तस्वीर में छिपी मकड़ी को खोजना शुरू करें, इससे पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको मकड़ी को खोजने के लिए सिर्फ 60 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में कामयाब हो गए तो सचमुच आपने ज्यादा तेज नजर वाला कोई और नहीं है। आपको सिकंदर से कम नहीं माना जाएगा. अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक मकड़ी को नहीं खोज पाएं है तो परेशान बिल्कुल भी ना हों। हम आपको बताएंगे कि तस्वीर में मकड़ी आखिर कहां छिपी है। दरअसल मकड़ी लकड़ी के उस लट्ठे पर चिपकी हुई है, जिसका रंग करीब मकड़ी जैसा ही है। ऐसे में उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल हो सकती है।

result

तस्वीर में देखिए कहां छिपी है मकड़ी।

यहां देखिए कहां छिपी है मकड़ी

देख लिया ना मकड़ी सचमुच ऐसी जगह पर है, जिसे खोजना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल हो सकता था। अगली बार फिर हाजिर होंगे ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article