वायरल न्यूज़

गणित के 60 की भीड़ में छिपे हैं 90 और 69 नंबर, दम है तो आज खोज लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2025, 09:20 AM IST

Optical Illusion Test: तस्वीर में ऊपर से नीचें और दाएं से बाएं सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह 90 और 69 नंबर भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को खोजकर दिखा सके।

Image

गणित के 60 की भीड़ में छिपे हैं 90 और 69 नंबर, दम है तो आज खोज लें

Optical Illusion Test: दिमाग और आंखों को परखने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर होती हैं। इन तस्वीरों को आमतौर पर ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा कहते हैं। इनमें कुछ खास नंबर या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं जिन्हें खोजना सामान्य आदमी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। हालांकि ऐसी कोशिश दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे तय समय में हल करना एक बड़ा चैलेंज हैं। वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 60 नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीर

तस्वीर में ऊपर से नीचें और दाएं से बाएं सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह 90 और 69 नंबर भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कर लीजिए। आपको बताना है कि आखिर वो दोनों खास नंबर कहां पर छिपे हुए हैं।

हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर चैलेंज पूरा कर लिया तो आपको सुपर जीनियस मान लेंगे। हालांकि जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Test Puzzle

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना 60 की भीड़ में 90 और 69 ऐसी जगह छिपे थे जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article