Optical Illusion: हम आपके ब्रेन टेस्ट के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको पत्थरों के बीच छिपे बैठे प्यारे से खरगोश को ढूंढना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास मात्र 15 सेकंड का समय है। तस्वीर में आपको कई सारे चट्टानें नजर आ रही होंगी। प्यारा सा खरगोश इन्हीं चट्टानों के बीच कहीं धूप सेंक रहा है। इस तस्वीर में छिपे खरगोश को ढूंढने के लिए आपको बहुत ज्यादा एकाग्र होने की जरूरत है।
ऑप्टिकल इल्यूजन (फोटो साभार- ट्विटर)
15 सेकंड का मिला समय
अगर आप पूरे ध्यान से तस्वीर को देखेंगे तो आपको ठीक सामने ही खरगोश नजर आ जाएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस तस्वीर को हमने अपने कुछ पाठकों के साथ शेयर किया था, लेकिन उनमें से मात्र 1 परसेंट लोग ही तस्वीर में छिपे बैठे खरगोश को ढूंढ पाए। बाकी के 99 परसेंट लोग तस्वीर में छिपे खरगोश को ढूंढने में विफल रहे। अब चलिए आपके लिए समय शुरू करते हैं। बिना देर किए आप इस चैलेंज के लिए तैयार हो जाइए।
यहां मिलेगा हिंट
इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको केवल 15 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप खरगोश को ढूंढ़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो समझ लीजिए कि आपका दिमाग बहुत तेजी से काम करता है। अगर आपको अब तक खरगोश नजर नहीं आया है तो आपको हम एक हिंट देते हैं। तस्वीर के बिल्कुल बीचों बीच और नीचे की तरफ आपको खरगोश नजर आएगा। अब समय मत गंवाइए और जल्दी कीजिए। आपका टाइम निकलता जा रहा है। हो सकता है कि अब तक आपने खरगोश को देख लिया है। अगर आपने खरगोश को देख लिया तो बधाई हो आपकी नजर काफी तेज है। अगर अब भी आपको खरगोश नहीं मिला तो इसके जवाब के लिए नीचे जो तस्वीर दी गई है, उसमें लाल घेरे को देखिए।
ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
