वायरल न्यूज़

अजब: बेस्ट फ्रेंड की पत्नी ने चलाया ऑनलाइन अफेयर, जाल में फंसाकर देवर से ऐंठे लाखों रुपये और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 1, 2023, 01:02 PM IST

Online Affair Trap: युवक काफी समय से शादी का प्लान बना रहा था। जब उसे कोई लड़की नहीं मिली तो उसने ऑनलाइन अफेयर शुरू किया। उसे क्या पता था कि जिसके साथ वह ऑनलाइन इश्क फरमा रहा है, वह उसके ही दोस्त की पत्नी है।

Image

ऑनलाइन अफेयर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्त की पत्नी ने जाल में फंसाया
  • ऑनलाइन इश्क चलाकर ऐंठे लाखों रुपये
  • चीन से आया हैरान करने वाला मामला

Online Affair Trap: लोगों को हमेशा ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की हिदायत दी जाती है। इसके बाद भी कई लोग ऑनलाइन प्यार के चक्कर में ठगी का शिकार हो जाते हैं। चीन से एक ऐसा मामला सामना आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक दोस्त की बीवी ने दूसरे दोस्त को ऑनलाइन प्यार के जाल में ऐसा फंसाया कि उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। मामला सामने आने के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। बेस्ट फ्रेंड की पत्नी के खिलाफ युवक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

चीन के हेनान प्रांत के रहने वाला ज्हो (Zhou) नाम का युवक तरबूजों का व्यापार करता है। वह काफी समय से अपनी शादी का प्लान कर रहा था। हालांकि, उसे कोई अच्छी लड़की नहीं मिल रही थी। इसके बाद ज्हो ने अपने बेस्ट फ्रेंड जियाओ ली (Xiao Li) को इस बारे में बताया। ज्हो ने बताया कि उसका बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। अब वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है। इस पर जियाओ ने उसे बताया कि उसकी बीवी की एक दोस्त है, जो सिंगल है।

दोस्त की पत्नी ने ऐंठे लाखों रुपये

जियाहो ने बताया कि उसकी पत्नी की दोस्त काफी सुंदर भी है और वह भी शादी के लिए कोई अच्छा सा लड़का ढूंढ रही है। इसके बाद जियाओ ने ज्हो को अपनी पत्नी का नंबर दे दिया। फिर ज्हो और जियाओ की पत्नी में बातें शुरू हो गईं। इस दौरान बिना मिले ही जिहो ऑनलाइन रिलेशनशिप में आ गया। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप काफी समय तक चलता रहा और ज्हो दिन-रात अपने दोस्त की पत्नी से अपनी गर्लफ्रेंड समझकर बात करता रहा। इस दौरान जियाओ की पत्नी ने ज्हो से कई बार जरूरत कह-कहकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

हैरान करने वाली बात है कि जियाओ की पत्नी ने जिहो से एक साल के भीतर 9 लाख से ज्यादा ऐंठ लिए। ज्हो उस लड़की से प्यार करने लगा था। इसलिए वह बार-बार उसे पैसे देता रहा। बाद में जब ज्हो ने लड़की से शादी करने का दबाव बनाया तो सारा मामला खुल गया। जियाओ ने ही अपने दोस्त ज्हो से बताया कि वो लड़की उसकी पत्नी है, जो लड़की बनकर उससे बात करती थी। इस बात की जानकारी जियाओ ने अपने दोस्त को तब दी, जब जियाओ की पत्नी किसी और लड़के के साथ भाग गई। यह सुनकर ज्हो सीधा थाने चला गया और पुलिस में शिकायत कर दी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article