वायरल न्यूज़

Optical Illusion: चट्टानों के बीच सामने ही बैठा है प्यारा सा खरगोश, सिर्फ तेज नजर वाले ही ढूंढ पाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 1, 2023, 12:28 PM IST

Optical Illusion: इस तस्वीर में आपको चट्टानों के बीच छिपे खरगोश को ढूंढना है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा एकाग्र होने की जरूरत है। बता दें कि प्यारा सा खरगोश कहीं चट्टानों के बीच धूप सेंक रहा है। आपको 15 सेकंड के भीतर ही खरगोश को ढूंढ निकालना है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (फोटो साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • तस्वीर में छिपा है प्यारा खरगोश
  • 15 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज

Optical Illusion: हम आपके ब्रेन टेस्ट के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको पत्थरों के बीच छिपे बैठे प्यारे से खरगोश को ढूंढना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास मात्र 15 सेकंड का समय है। तस्वीर में आपको कई सारे चट्टानें नजर आ रही होंगी। प्यारा सा खरगोश इन्हीं चट्टानों के बीच कहीं धूप सेंक रहा है। इस तस्वीर में छिपे खरगोश को ढूंढने के लिए आपको बहुत ज्यादा एकाग्र होने की जरूरत है।

15 सेकंड का मिला समय

अगर आप पूरे ध्यान से तस्वीर को देखेंगे तो आपको ठीक सामने ही खरगोश नजर आ जाएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस वायरल तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस तस्वीर को हमने अपने कुछ पाठकों के साथ शेयर किया था, लेकिन उनमें से मात्र 1 परसेंट लोग ही तस्वीर में छिपे बैठे खरगोश को ढूंढ पाए। बाकी के 99 परसेंट लोग तस्वीर में छिपे खरगोश को ढूंढने में विफल रहे। अब चलिए आपके लिए समय शुरू करते हैं। बिना देर किए आप इस चैलेंज के लिए तैयार हो जाइए।

यहां मिलेगा हिंट

इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको केवल 15 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप खरगोश को ढूंढ़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो समझ लीजिए कि आपका दिमाग बहुत तेजी से काम करता है। अगर आपको अब तक खरगोश नजर नहीं आया है तो आपको हम एक हिंट देते हैं। तस्वीर के बिल्कुल बीचों बीच और नीचे की तरफ आपको खरगोश नजर आएगा। अब समय मत गंवाइए और जल्दी कीजिए। आपका टाइम निकलता जा रहा है। हो सकता है कि अब तक आपने खरगोश को देख लिया है। अगर आपने खरगोश को देख लिया तो बधाई हो आपकी नजर काफी तेज है। अगर अब भी आपको खरगोश नहीं मिला तो इसके जवाब के लिए नीचे जो तस्वीर दी गई है, उसमें लाल घेरे को देखिए।

optical illusion result

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article