वायरल न्यूज़

Optical Illusion: राशन की भीड़ में कहां छिपा है साजन, कोई मुकद्दर का सिकंदर ही ढूंढ पाएगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 20, 2025, 03:30 PM IST

Optical Illusion Puzzle Test: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

Image

आज इस चैलेंजिंग पजल को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

Optical Illusion Puzzle Test: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर समय ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। लेकिन इन सबसे इतर एक तस्वीर लोगों को खूब कंफ्यूज कर रही है। वायरल तस्वीर दरअसल ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी है, जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई तय समय के भीतर इस तस्वीर को हल करके दिखा दे।

राशन की भीड़ में कहां है साजन

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुई इस तस्वीर में आपको हर तरफ राशन लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं राशन की भीड़ में एक जगह साजन भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो जरूर कोशिश कर लीजिए। हालांकि चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

पहले जान लीजिए शर्त

आपको राशन की भीड़ में छिपे साजन को खोजने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आप आज के विजेता कहलाए जाएंगे। हालांकि अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। जवाब यहीं पता चलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test puzzle

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना राशन की भीड़ में साजन ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना सचमुच बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

End of Article