Optical Illusion: हल्के दिमाग वालों के बस की बात नहीं, बहुत चालाक ही 808 ढूंढ पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 16, 2024, 08:51 AM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया में वायरल हुई इस तस्वीर में हर जगह 888 नंबर लिखा हुआ है। मगर इसी तस्वीर में एक जगह पर 808 भी कहीं छिपकर बैठा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Optical Illusion Puzzle: इंटरनेट के जमाने में सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। यहां हंसी-मजाक से जुड़े ढेरों वीडियो हर रोज शेयर किए जाते हैं। इससे इतर दिमाग और नजर को परखने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन भी कहा जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। कहा गया है कि इस तस्वीर को हल करना हल्के दिमाग वालों की बस की बात नहीं है।

आसान नहीं होगा जवाब ढूंढना

वायरल तस्वीर में आपको हर जगह गणित का 888 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि इसी 888 की भीड़ में एक जगह पर 808 भी कहीं छिपकर बैठा है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस खास नंबर को खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए कि आखिर 888 की भीड़ में 808 कहां छिपकर बैठा है।

End of Feed