Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं तो कई बार दिमाग के तोते भी उड़ जाते हैं। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर वायरल है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी हुई है जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। तस्वीर में हर जगह गणित का 8 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि इसी आठ नंबर की भीड़ में पांच जगह पर 6 नंबर भी छिपा है।
आसान नहीं है जवाब तलाश करना
आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। खास बात है कि पांच जगह छह नंबर ऐसी जगह छिपे हैं जिन्हें खोजना बच्चों का खेल नहीं होने वाला है। अगर आपने उन नंबरों को खोज निकाल तो जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे। हालांकि आप कोशिश शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको जवाब ढूंढने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय जवाब ढूंढ लिया तो बेहद बड़ी बा होगी।
हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब तलाश नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं है। जवाब यहीं पता चलेगा। नीचे तस्वीर में गोल घेरे में देखिए जवाब आपकी आंखों के सामने ही होगा।

यहां देखिए जवाब।
देखिए जवाब
देख लिया ना तस्वीर में जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।
