Optical Illusion Puzzle: क्या अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं। जानना चाहते हैं कि आपका दिमाग आखों के साथ कैसे तालमेल बिठाकर काम करता है। अगर हां तो आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। इसमें नंबरों की भीड़ नजर आती है। इसमें एक से जीरो तक सभी नंबर लिखे हुए हैं। मगर इन्हीं नंबरों की भीड़ में एक ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। दरअसल तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर जीरो लिखा हुआ है। आपको उसी खास नंबर को खोजकर दिखाना है।
नंबरों की इस भीड़ में छिपा है जीरो। (Photo-Twitter)
तस्वीर से खोजना है जीरो
आपको बताना है कि तस्वीर में वो जीरो कहां पर है। इससे पहले आप खुद को परखना शुरू करें, इससे पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे हुए जीरो को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने जीरो को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लिया जाएगा। चलिए यहां से आपका समय शुरू होता है। लीजिए अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट। बताइए कहां छिपा है वो खास नंबर। 1,2,3,4,5,6,7,8,9 और दस। आपका समय अब खत्म होता है।
क्या अभी तक खोज पाए आप?
क्या अभी तक खोज पाए हैं कि आखिर वो खास नंबर कहां पर छिपा हुआ है। अगर खोज लिया तो सचमुच आपके दिमाग और आंखों में अच्छा तालमेल है। ये चीजों को खोजने और रहस्य को हल करने में माहिर हैं। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक जीरो को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है।
लाल घेरे में देखिए कहां है जीरो
देख लिया ना तस्वीर में जीरो ऐसी जगह था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
