वायरल न्यूज़

EYE TEST: पेरिस में छिपा है ओलंपिक का मेडल, 10 सेकंड में ढूंढकर आप भी बन जाओ चैंपियन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 29, 2024, 02:17 PM IST

Optical Illusion: तस्वीर में आपको हर जगह पर पेरिस शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। मगर पेरिस की इस भीड़ में एक जगह पर ओलंपिक का मेडल भी छिपकर बैठा है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • पेरिस के बीच छिपा है मेडल
  • क्या दस सेकंड में खोज पाओगे

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जिन्हें कभी-कभी हल करना मुश्किल होता है। इनमें कुछ तस्वीरें तो इतनी मुश्किल होती हैं कि उन्हें हल करने में घंटों बीत जाते हैं, मगर जवाब नहीं मिलता है। कुछ तस्वीरों में जवाब नजर के ठीक सामने ही होता है, मगर फिर भी हम उसे नहीं ढूंड पाते हैं। आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। इस तस्वीर को हल करना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल भी साबित हो सकता है।

पेरिस में छिपा है मेडल

सामने आई तस्वीर में देखेंगे कि इसमें हर जगह पेरिस लिखा हुआ नजर आता है। इसमें सैकड़ों जगह सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो बताया जाए कि पेरिस की इस भीड़ में एक जगह पर ओलंपिक वाला मेडल भी छिपकर बैठा है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उसे खोजकर दिखा दे। अगर आपमें दम है तो एक कोशिश जरूर कीजिए। हालांकि अपनी कोशिश शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे हुए मेडल को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में मेडल को ढूंढ निकाला तो आपको नजरों का किंग मान लेंगे।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। यहां ये भी पता चलेगा कि पेरिस की भीड़ में आखिर मेडल शब्द कहां छिपकर बैठा है। यहां नीचे पीले घेरे में जवाब देखिए।

देखिए कहां छिपा है मेडल

Optical Illusion

Optical Illusion

देख लिया लिया ना पेरिस की भीड़ में मेडल ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article