वायरल न्यूज़

Brain Test: बाज की नजर भी फेल हो गई आज, क्या आपमें है 'सात' ढूंढने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2024, 07:17 AM IST

Brain Test: सोशल मीडिया में आंखों का टेस्ट लेने वाली गजब की तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में हर जगह सास लिखा हुआ नजर आता है, मगर इसमें एक जगह सात भी छिपा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज है।

Image

सास की भीड़ में छिपा है सात।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • हर जगह लिखा है सास शब्द
  • मगर एक जगह छिपा है सात

Brain Test: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी जो तस्वीर सामने आई है वो इन सबसे अलग है। तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को भ्रमित करने वाली है। इसमें एक ऐसा ऑब्जेक्ट छिपा है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

लीजिए दिमाग का टेस्ट

दरअसल वायरल तस्वीर में आपको हर जगह हिंदी में सास शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि इसी सास की भीड़ में एक जगह गणित वाला सात भी छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने में बाज की नजर भी फेल हो गई हैं। आज आपको उसी सात को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपने उस शब्द को ढूंढ निकाला तो नजरों का चैंपियन मान लेंगे।

सात सेकेंड का चैलेंज

हालांकि चैलेंज पूरा करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको सात ढूंढने के लिए सिर्फ 7 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो बहुत बड़ी बात होगी। मगर अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां जवाब भी मिलेगा।

देखिए कहां छिपा है सात

Viral Photo

पीले घेरे में देखिए जवाब

सास में छिपा सात ऐसी जगह था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article