वायरल न्यूज़

दम है तो ढूंढकर दिखाओ तस्वीरों के बीच पांच अंतर, पता चलेगा कितना तेज है आपका दिमाग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 8, 2024, 09:40 AM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी नजर आखिर कितनी तेज हैं, या आपका दिमाग चीजों को खोजने में कितना माहिर हैं। इसके लिए एक जबरदस्त चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं।

Image

दोनों तस्वीरों में छिपे हैं पांच अंतर। (Photo/Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग के टेस्ट लेने वाली है ये तस्वीर
  • पता चलेगा कितनी तेज है आपकी नजर
  • तस्वीर में छिपे पांच अंतर खोजने का है चैलेंज

Optical Illusion Puzzle: दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनकी नजर बहुत तेज होती है। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीजों में छिपे अंतर को भी बड़ी आसानी से खोज लेते हैं। तस्वीरों में अंतर खोजना हो तो भी ये आसानी से हल कर लेते हैं। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी नजर आखिर कितनी तेज है। अगर जवाब हां है तो आज ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर देखने में बहुत सामान्य है मगर इसी की मदद से आपकी नजरों का तगड़ा टेस्ट होने वाला है। इससे ये भी पता चलेगा कि आपका दिमाग आखिर कितनी तेजी से काम करता है।

दोनों घरों में छिपे हैं पांच अंतर

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में आपके सामने दो अलग-अलग फ्रेम हैं। दोनों बिल्कुल एक जैसे दिखाई देते हैं। इसमें देखेंगे कि जंगल में लकड़ियों की मदद से एक खूबसूरत घर बनाया गया है। घर में दो फ्लोर हैं। इसकी खूबसूरती के लिए गमले भी लटकाए गए हैं। दोनों फ्रेम में घर बिल्कुल एक जैसे दिखाई देते हैं। मगर दिमाग के साथ तेज नजर वाले दोनों में अंतर आसानी से ढूंढ लेंगे। दोनों घरों में करीब पांच बारीक अंतर छिपे हैं। आपको उन्हीं पांचों अंतर को खोजने का चैलेंज है। अगर आपने इन्हें खोज लिया तो सचमुच आपकी नजर बाज सी तेज हैं और दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है।

मिलेगा 20 सेकंड का समय

ध्यान रहे कि इसके लिए आपको सिर्फ 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने सभी अंतर को खोज लिया तभी चैलेंज को पूरा माना जाएगा। अगर अभी तक भी सभी अंतर नहीं खोज पाए हैं और हार मान ली है तो जवाब भी यहीं मिलेगा। यहां बताएंगे कि दो अलग-अलग तस्वीरों में आखिर पांच अंतर कहां पर छिपे हुए हैं।

देखिए जवाब

Brain Teaser

देखिए पांच अंतर।

देख लिया ना एक जैसे दिख रहे दोनों घरों में पांच अंतर इतने बारीक थे कि उन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article