वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कपूत की भीड़ में है एक सपूत, कोई दिलदार ही ढूंढ पाएगा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 28, 2024, 09:00 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में एक जगह पर सपूत छिपा है, जिसे आपको खोजना है। अगर आपने खोज लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

Image

तस्वीर में छिपे जवाब को तलाशने में दिमाग घूम जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • दम तो खोजकर दिखाइए सपूत
  • मिलेगा 13 सेकंड का समय

Optical Illusion Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर रोज नए-नए तरह के ट्रेंड शुरू होते हैं। मगर इनमें कुछ लंबे समय तक टिके भी रहते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ा है। इसमें कुछ स्पेशल तस्वीरें शेयर की जाती हैं और इनमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं। नेटिजन्स को सीमित समय के भीतर उन्हीं रहस्यों को खोजने का चैलेंज मिलता है। कई बार इनमें कामयाबी मिलती है तो कई बार जवाब तलाशना मुश्किल होता है।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल हो रही तस्वीर हिंदी के शब्द कपूत से जुड़ी हुई है। तस्वीर में हर जगह ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर सपूत शब्द भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उस शब्द को आसानी से खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को दिलदार समझते हैं तो जरूर जवाब तलाश लेंगे। आपको 13 सेकंड के भीतर बताना है कि आखिर कपूत की भीड़ में सपूत कहां पर बैठा है।

अगर आपने 13 सेकंड के भीतर जवाब तलाश लिया है तो आप सचमुच जीनियस भी हैं। आपकी नजर और दिमाग किसी जीनियस से कम नहीं है। हालांकि अभी तक जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

पीले घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना तस्वीर में जवाब ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article