वायरल न्यूज़

कोई चैंपियन ही Z की भीड़ में ढूंढ पाएगा 2 नंबर, क्या आपमें है खोज निकालने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 18, 2025, 08:40 AM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को तय समय के भीतर हल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। अगर आप नजरों के बादशाह हैं तो जरूर इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होने वाला है।

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं, मगर कई बार दिमाग का दही जम जाता है, मगर जवाब ढूंढना आसान काम नहीं होता है। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर शेयर हुई है जिसे तय समय में हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Z की भीड़ में छिपा है 2 नंबर

वायरल हो रही तस्वीर में आपको हर तरफ अंग्रेजी का Z अक्षर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ यहीं अक्षर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जाते हैं कि Z की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर गणित 2 नंबर भी कहीं छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो जरूर इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे।

नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं

हालांकि आप चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने जवाब ढूंढ लिया तो सचमुच आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी ना हों। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए जवाब

Brain Test

यहां देखिए जवाब

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर कभी हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article