वायरल न्यूज़

EYE TEST: सिर्फ बीरबल के चेले 51 ढूंढ पाएंगे, वरना फेल हो जाएंगे लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 11, 2024, 09:53 AM IST

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक गजब की तस्वीर शेयर की गई है, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आपने इसे हल कर लिया तो जीनियस मान लेंगे।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना आसान काम नहीं है। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Puzzle: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं तो कई बार बेहद मुश्किल होती है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर गणित के कुछ खास नंबरों से जुड़ी हुई है। इसमें आपको हर जगह 61 नंबर की भीड़ नजर आएगी। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ 61 नंबर ही लिखा हुआ नजर आता है।

ढूंढना है 51 नंबर

मगर जानते हैं कि 61 नंबर की इस भीड़ में एक जगह पर 51 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। आपको उसी छिपे हुए नंबर को खोजकर दिखाना है। हालांकि अगर आपमें बीरबल के चेले जैसे दिमाग है तो यकीनन आप इस तस्वीर को आसानी से हल कर लेंगे। मगर आप चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 9 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर 61 की भीड़ में छिपे हुए 51 को ढूंढने में कामयाब हो गए तो यकीनन आपका दिमाग बेहद तेज है। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा। तस्वीर में नीचे देखिए आखिर 61 की भीड़ में 51 नंबर कहां छिपा हुआ है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

लाल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना 61 की भीड़ में 51 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article