वायरल न्यूज़

Optical Illusion: किसी एक बच्चे ने छिपा लिया टेडी बियर, नजर के सामने भी है मगर खोज नहीं पाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 7, 2023, 07:19 AM IST

Optical Illusion: तस्वीर में देखेंगे कि बच्चे जॉगिंग पर निकले हैं, मगर कोई एक बच्चा अपने साथ टेडी बियर भी ले आया है। आपको उसी टेडी बियर को खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में नजर के सामने ही है टेडी बियर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • देखने में बहुत सामान्य है तस्वीर
  • मगर दिमाग का टेस्ट लेने के लिए है काफी
  • दम है तो छिपे टेडी बियर को खोज निकालिए

Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर से जुड़ा धोखा। यानी ऐसा भ्रमजाल जो दिमाग के साथ देखने की क्षमता को ही प्रभावित कर दे। सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं, जो सचमुच दिमाग घुमा देती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखकर समझ ही नहीं आता कि उसे कैसे हल किया जाए। कई बार तो पूछा गया जवाब नजर के ठीक सामने ही होता है, मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अभी एक ऐसी ही जबरदस् तस्वीर सामने आई है। तस्वीर जॉगिंग के लिए निकले छोटे बच्चों से जुड़ी है। इसमें शरीर को फिट रखने के लिए सभी बच्चे दौड़ लगा रहे हैं। सभी के चेहरों पर खुशी का भाव है।

तस्वीर में छिपा है टेडी बियर

मगर इस तस्वीर में ऐसा कुछ छिपा है जिसे आसानी नहीं खोजा जा सकेगा। दरअसल जिस समय बच्चे जॉगिंग के लिए निकले तभी एक बच्चा चुपके से अपने साथ टेडी बियर भी ले आया। उसके साथ जॉगिंग के लिए पहुंचे अन्य बच्चों को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी कि वो टेडी बियर साथ ले लाया। आपको छिपाकर लाए गए उसी टेडी बियर को खोज निकालना है। मजेदार है कि टेडी बियर नजर के ठीक सामने ही है। अब आपको उस टेडी बियर को खोजने के लिए पूरे 30 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में उसे खोज लिया तो आपको तेज दिमाग वाला माना जाएगा। ऐसा दिमाग जो चीजों को खोजने में माहिर है। आंखें बाज से भी तेज मानी जाएंगी।

अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक भी छिपे हुए टेडी बियर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कि तस्वीर में टेडी बियर को खोजना थोड़ा मुश्किल है। चलिए हम आपको बताएंगे कि टेडी बियर आखिर कहां छिपा हुआ है। दरअसल डेडी बियर को एक लड़की ने अपने बालों में छिपाया है। मजेदार है कि लड़की ने टेडी बियर बालों में ऐसी जगह छिपाया है कि नजर भी नहीं जाती है।

Viral Photo

तस्वीर में देखिए लड़की ने कहां छिपाया है टेडी बियर।

यहां देखिए रिजल्ट

देख लिया ना टेडी बियर था तो नजर के ठीक सामने ही। मगर उसे खोजने में किसी को भी मुश्किल जरूर हो सकती है। चलिए अगली बार फिर हाजिर होंगे ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article