वायरल न्यूज़

Optical Illusion: नजर के बादशाह ही कोशिश करना, तस्वीर में 7 लोगों को खोजना बच्चों का खेल नहीं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 3, 2023, 03:38 PM IST

Optical Illusion: दिमाग और नजर के टेस्ट से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है। तस्वीर कार स्क्रैप गोदाम से जुड़ी है, जिसमें सात लोग भी हैं। मगर उन्होंने खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

Image

तस्वीर में छिपे हैं सात लोग। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग और नजर के टेस्ट से जुड़ी तस्वीर
  • इसमें छिपे हैं सात लोग
  • मगर खोजना नहीं होगा आसान

Optical Illusion: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं, मगर कई बार ऐसा कुछ दिखाई देता है कि दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। मगर उसे समझना या हल करना उतना ही मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करना अच्छे-अच्छों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। तस्वीर दरअसल कार स्क्रैप गोदाम से जुड़ी है। इसमें हर जगह गाड़ियां और उनके पार्ट्स बिखरे पड़े हैं।

लीजिए दिमाग और आंखों का टेस्ट

मगर जानकर चौंक जाएंगे कि कार स्क्रैप गोदाम में सात लोग भी हैं, जो अपने-अपने काम में जुटे हैं। मगर मजाल है कि उन्हें कोई खोजकर दिखा दे। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये जबरदस्त तस्वीर आपके लिए ही है। आपको उन सभी लोगों को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले अपनी आंखों का टेस्ट लें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे सातों लोगों को खोजने के लिए सिर्फ 60 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर इतने समय में सभी लोगों को खोज लिया तो आपको चैंपियन मान लिया जाएगा। हालांकि 60 सेकंड या फिर अभी तक सभी लोगों को नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। हम यहां आपको इसका जवाब भी देंगे। बताएंगे कि आखिर सभी सातों लोग तस्वीर में कहा हैं।

यहां देखिए कहां छिपे हैं सभी लोग

Brain Test

देखिए तस्वीर में कहां छिपे हैं सभी लोग।

देख लिया ना सभी लोग नजर के ठीक सामने ही थे, मगर उन्हें खोजना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल साबित हो सकता था। नजर और दिमाग के टेस्ट से जुड़ी ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article