Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है लंबा-चौड़ा जिराफ, क्या 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 28, 2024, 12:00 PM IST

Optical Illusion Puzzle: वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीर आसान होने के साथ मुश्किल भी है। तस्वीर जंगल की है जिसमें एक जगह पर जिराफ छिपकर खड़ा है। नेटिजन्स को उसी जिराफ को खोजने का चैलेंज मिला है।

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की दुनिया में नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज ऐसी तस्वीर शेयर की जाती हैं, जिन्हें हल करना आसान और मुश्किल दोनों होता है। कई बार आसान नजर आ रही तस्वीर को हल करने में खासी मुश्किल हो जाती है। कई बार सवाल का जवाब सामने ही होता है, मगर फिर भी हमारी आंखें उसे नहीं ढूंढ पाती हैं। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। तस्वीर सूख चुके जंगल से जुड़ी है। इसमें सूखे पड़े और पौधे नजर आते हैं। मगर यकीन नहीं करेंगे कि इसी जंगल की तस्वीर में एक लंबा-चौड़ा जिराफ भी छिपा है।

दस सेकंड का चैलेंज

मजेदार है कि लोग इतने विशाल जिराफ को भी तस्वीर में नहीं खोज पा रहे हैं। नेटिजन्स को जिराफ खोजने के लिए 10 सेकंड से 60 सेकंड का चैलेंज दिया गया। इसमें कुछ इस चैलेंज को पूरा कर पाए तो कुछ लोगों को काफी समय बाद भी छिपा हुआ जिराफ नहीं दिखा। अगर आप भी खुद की नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको दस सेकंड में बताना होगा कि आखिर तस्वीर में जिरफा कहां छिपा हुआ है

End of Feed