Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही होता है, मगर उसे खोजना उतना ही मुश्किल होता है। कई बार तो रहस्य से जुड़ी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिन्हें हल करना नामुमकिन सा होता है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत हो जाती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। वायरल तस्वीर परम ज्ञानियों का टेस्ट लेने वाली साबित होगी। दरअसल तस्वीर बहुत सारे अंग्रेजी के अक्षर से जुड़ी है। मगर देखने में सामान्य लग रही ये तस्वीर अपने आप में उतनी ही खास है।
तस्वीर में नजर के ठीक सामने ही है खुफिया शब्द। (फोटो- सोशल मीडिया)
दस सेकंड में हल करके दिखाइए
वायरल तस्वीर में दरअसल अक्षरों को मिलाकर एक शब्द बनता है, जिसका नाम है HOG। अगर आप भी अपने दिमाग और नजर का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको उसी छिपे हुए HOG को खोज निकलाना है। हालांकि इससे पहले अपने दिमाग पर जोर डालें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे हुए शब्द को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।अगर इतने समय में सचमुच उस शब्द को खोज लिया तो आपको परम ज्ञानी मान लिया जाएगा। मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक उस खास शब्द को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हो। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो खास शब्द अक्षरों के बीच कहां है। दरअसल वो खास शब्द नजर के ठीक सामने है। HOG शब्द तस्वीर में ऊपर से नीचे पांचवीं लाइन में है। इसमें में भी दाएं से पहला अक्षर एच हटा दें तो बाकि के तीन अक्षर HOG ही हैं।
यहां नीचे देखिए रिजल्ट
देखिए तस्वीर में आखिर कहां है छिपा हुआ शब्द।
देख लिया ना पूछा गया शब्द नजर के ठीक सामने था, मगर उसे खोजने में किसी को भी खासी परेशानी हो सकती है। दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।
