वायरल न्यूज़

Optical Illusion: ज्ञानियों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर, इसमें छिपा HOG आसानी से नहीं खोज पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 12, 2023, 08:54 AM IST

Optical Illusion Picture: तस्वीर देखने में जितनी सामान्य लग रही है, ये उतनी ही खास है। दरअसल इसमें कहीं HOG छिपा है और आपको उसी शब्द को खोजना है।

Image

तस्वीर में नजर के ठीक सामने ही है खुफिया शब्द। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपा बैठा है HOG
  • दस सेकंड में खोजकर दिखाइए
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही होता है, मगर उसे खोजना उतना ही मुश्किल होता है। कई बार तो रहस्य से जुड़ी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिन्हें हल करना नामुमकिन सा होता है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत हो जाती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। वायरल तस्वीर परम ज्ञानियों का टेस्ट लेने वाली साबित होगी। दरअसल तस्वीर बहुत सारे अंग्रेजी के अक्षर से जुड़ी है। मगर देखने में सामान्य लग रही ये तस्वीर अपने आप में उतनी ही खास है।

दस सेकंड में हल करके दिखाइए

वायरल तस्वीर में दरअसल अक्षरों को मिलाकर एक शब्द बनता है, जिसका नाम है HOG। अगर आप भी अपने दिमाग और नजर का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। आपको उसी छिपे हुए HOG को खोज निकलाना है। हालांकि इससे पहले अपने दिमाग पर जोर डालें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे हुए शब्द को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

अगर इतने समय में सचमुच उस शब्द को खोज लिया तो आपको परम ज्ञानी मान लिया जाएगा। मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक उस खास शब्द को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हो। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो खास शब्द अक्षरों के बीच कहां है। दरअसल वो खास शब्द नजर के ठीक सामने है। HOG शब्द तस्वीर में ऊपर से नीचे पांचवीं लाइन में है। इसमें में भी दाएं से पहला अक्षर एच हटा दें तो बाकि के तीन अक्षर HOG ही हैं।

यहां नीचे देखिए रिजल्ट

Result

देखिए तस्वीर में आखिर कहां है छिपा हुआ शब्द।

देख लिया ना पूछा गया शब्द नजर के ठीक सामने था, मगर उसे खोजने में किसी को भी खासी परेशानी हो सकती है। दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article