वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन को शादी में मिलेगा ऐसा गिफ्ट, कभी किसी को नहीं मिलेगा होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 20, 2024, 11:30 AM IST

Bride Groom Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन को शादी में ऐसा गिफ्ट मिला कि शायद ही किसी ने सोचा होगा।

Image

दूल्हा-दुल्हन को शादी में मिला गजब का गिफ्ट। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन को मिला सबसे अलग गिफ्ट
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएगा
  • आते ही छा गया वीडियो

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं, जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है, जिन्हें शादी में ऐसा गिफ्ट में मिला कि शायद ही किसी को मिला होगा। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

दूल्हा-दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। मेहमान उन्हें विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। करीबी लोग उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। मगर इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट दिया कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दोनों को एक बड़े से बॉक्स में गिफ्ट दिया गया। दूल्हा-दुल्हन गिफ्ट देखकर बहुत एक्साइटेड होते हैं। दोनों स्टेज पर ही बॉक्स से गिफ्ट बाहर निकालते हैं।

मगर गिफ्ट देखकर बहुत हंसेंगे

मगर जैसे ही उन्होंने गिफ्ट का बॉक्स खोला, उसमें एक गिफ्ट का बॉक्स निकला। मजेदार है कि ऐसा कई बार होता है। आखिर में बड़ा नजर रहा गिफ्ट उंगली के बराबर रह गया। अब दूल्हा-दुल्हन ने जैसे ही इसे खोलकर देखा तो कुछ और ही निकला। इसमें दोनों के लिए ऐसा गिफ्ट था, जिसकी कल्पना भी शायद दोनों ने की होगी। दरअसल गिफ्ट में कुछ नहीं बल्कि दोनों के लिए लॉलीपॉप था। फ्रेम में ये नजारा देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन को मिले गिफ्ट से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article