वायरल न्यूज़

धुरंधर भी फेल होंगे और जीनियस भाग जाएंगे, मगर तस्वीर में छिपे 7 चेहरे आसानी नहीं मिलेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 23, 2023, 08:07 AM IST

Optical Illusion Photo: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Image

तस्वीर में छिपे हैं सात चेहरे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • तस्वीर में छिपे हैं सात चेहरे
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। ऐसी तस्वीरों को हल करने में मजा भी खूब आता है। मगर कभी-कभी रहस्य से भरी ऐसी तस्वीर सामने आती हैं कि दिमाग घूम जाता है। उसे जितना हल करने की कोशिश करते हैं, उतना ही उलझते चले जाते हैं। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर वायरल है, जिसे हल करने में धुरंधर भी फेल हो जाएंगे। जीनियस तक अपना दिमाग खपाकर भाग जाएंगे। सामने आई तस्वीर किसी पहाड़ी क्षेत्र की मालूम होती है।

तस्वीर में छिपे हैं सात इंसानी चेहरे

देखने में बहुत खूबसूरत लग रही इस तस्वीर में एक प्यारा सा घर नजर आता है। घोड़े पर बैठा एक आदमी भी नजर आता है। आसपास बहुत सारे पेड़-पौधे नजर आते हैं। मगरआपको बताया जाए कि इसी तस्वीर में कम से कम सात इंसानी चेहरे छिपे हैं। सुनकर अजीब लगेगा, मगर ऐसा सचमुच है। तस्वीर में सात इंसानी चेहरे छिपे हैं, मगर मजाल है कि कोई उन्हें खोजकर दिखा दे। उन चेहरों को खोजने में किसी को भी बहुत मुश्किल हो सकती है। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं यो तस्वीर बिल्कुल सटीक है।

यहां देखिए तस्वीर

Viral Photo Today

इसी तस्वीर में छिपे हैं सात इंसानी चेहरे।

क्या खोज पाए सभी चेहरे?

आपको बताना है कि तस्वीर में छिपे सातों चेहरे असल में कहां पर हैं। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीरों को हल करने के लिए सिर्फ 60 सेकंड का समय में मिलेगा। अगर इतने समय में सातों चेहरों को खोज लिया तो आपको जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि तस्वीर में सातों चेहरों को खोजने में कामयाब नहीं हो पाए तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा।

यहां देखिए कहां है तस्वीर में छिपे सात चेहरे

See Here Result

यहां देखिए आखिर कहां छिपे हैं सात इंसानी चेहरे।

देख लिया ना सात चेहरे ऐसी जगह पर हैं, जिन्हें खोजने में किसी को भी परेशानी हो सकती है। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article