वायरल न्यूज़

Optical Illusion: शातिर दिमाग वाले को ही दिखेगा Tomato, 10 सेकंड में ढूंढने का है चैलेंज

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 31, 2023, 12:12 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 10 सेकंड के अंदर लोगों को Tomato ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, इस चैलेंज को पूरा करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए।

Image

Tomato को ढूंढना आसान नहीं (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

Optical Illusion: सोशल मीडिया यूजर्स में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को लेकर काफी क्रेज है। कई यूजर्स तो ढूंढ-ढूंढकर चैलेंज को स्वीकार करते हैं और पजल को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, तेज-तर्रार लोग ही इस पजल को सॉल्व कर पाते हैं। ज्यादातर लोगों को तो सच्चाई समझ में ही नहीं आती है। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। क्योंकि, इस तस्वीर में लोगों को महज 10 सेकंड में Tomato ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे कहा जा रहा है कि केवल शातिर दिमाग और बाज जैसी नजर वाले लोग ही इस पजल को सॉल्व कर सकते हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें कई तरीके से लोगों की परीक्षा लेती है। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों (Viral Photo) से आपकी पर्सनालिटी, आंखों की रोशनी, किस तरह चीजों को सोचते और देखते हैं ये पता चल जाता है। लेकिन, इस तरह के लोग काफी कम होते हैं, जो इतने काबिल होते हैं। अगर आप भी खुद को काबिल, समझदार और तेज समझते हैं तो इस तस्वीर में Tomato को ढूंढ कर बताएं। लेकिन, इस पजल को सॉल्व करने के लिए आपको केवल 10 सेकंड का समय दिया गया है। तो बिना देरी किए फटाफट Tomato को ढूंढिए। देखते हैं आपको Tomato मिलता है या नहीं।

Tomato को ढूंढना आसान नहीं मुश्किल है...

किसी को Tomato दिखा या नहीं। हो सकता है कुछ लोगों को कामयाबी मिल गई होगी। जबकि, कुछ लोग अब तक Tomato को ढूंढ ही रहे होंगे। जिन्हें Tomato दिख गया वो सच में काबिल हैं। अगर जिन्हें Tomato नहीं दिखेगा उनकी मदद हम कर देते हैं। तो एक बार नीचे की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं और काले घेरे को गौर से देखें। तो अब आपको जरूर Tomato दिख गया होगा। अब इस चैलेंज को आप दोस्तों, जानने वालों के साथ शेयर करें और देखें कौन-कौन इस पजल को सॉल्व कर पाते हैं।

Optical Illusion

तेज लोगों को ही दिखा Tomato

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article