वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दर्जनों बोट में एक है बिल्कुल अलग, मगर आसानी से नहीं खोज पाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 11, 2023, 07:20 AM IST

Optical Illusion Photo: देखने में बहुत आसान लग रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। आपको तस्वीर में छिपी खास बोट को खोज निकालना है।

Image

तस्वी देखने में जितनी आसान नजर आती है ये उतनी ही खास है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
देखने में बहुत आसान है तस्वीर
मगर छिपी है एक खास बोट
आपको उसी बोट को खोज निकालना है।

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया की दुनिया में नजर के धोखे से जुड़ी एक बहुत ही आसान तस्वीर हर तरफ छाई हुई है। नजर के धोखे से जुड़ी ये तस्वीर इतनी सामान्य है कि कोई भी इसे आसानी से हल कर लेगा। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो इससे अच्छी तस्वीर आपको नहीं मिलेगा। वायरल तस्वीर दर्जनों बोट से जुड़ी है। इसमें सभी बोट एक-दूसरे के करीब में हैं। मगर इन बोट के बीच कुछ खास छिपा है। दरअसल बिल्कुल एक जैसी नजर आ रहीं बोट के बीच एक बोट बिल्कुल अलग है। आपको उसी अलग दिख रही बोट को खोज निकालना है।

अलग है एक बोट

अलग दिख रही बोट तस्वीर में ऐसी जगह है कि उसे थोड़ा सा दिमाग खर्च करके कोई भी खोज लेगा। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने के लिए भी ये तस्वीर बिल्कुल सटीक है। हालांकि इससे पहले उस खास बोट को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको उस बोट को खोजने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का ही समय मिलेगा। अगर इतनी देर में बोट को खोज लिया तो आपको पास मान लिया जाएगा। आपको आंखों और दिमाग को खूब तेज माना जाएगा, जो चीजों को खोजने में माहिर हैं। हालांकि पांच सेकंड या फिर उससे ज्यादा समय में भी उस अलग बोट को नहीं खोज पाएं हैं तो कोई बात नहीं।

कहां छिपी है बोट

हम आपको बताएंगे कि दर्जनों एक जैसी बोट में आखिर सबसे अलग नजर आ रही बोट कहां है। इसका जवाब तस्वीर की पांचवी लाइन में छिपा है। पांचवी लाइन में बाएं से तीसरी बोट बिल्कुल अलग है। ध्यान से देखेंगे कि बोट का कलर उसके ऊपरी हिस्से जैसे ही है।

यहां देखिए रिजल्ट

Optical Illusion

देखिए तस्वीर में कहां है वो अलग बोट।

हालांकि उसे खोजने में भी किसी को भी खूब परेशानी हो सकती है। अगर अपने दिमाग और नजर का टेस्ट लेते रहना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहिए। अगली बार फिर हाजिर होंगे ही किसी खास तस्वीर के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article