वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ एक पर्सेंट लोग ही बता पाएंगे, तस्वीर में कहां छिपा है खतरनाक सांप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 31, 2023, 07:06 AM IST

Optical Illusion: प्यारी सी नजर आ रही जंगल की इस तस्वीर में कहीं खतरनाक सांप भी छिपा है। आपको उसी सांप को खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में छिपा है खतरनाक सांप। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • खूबसूरत तस्वीर में छिपा है सांप
  • दम है तो तीस सेकंड में खोज निकालिए
  • नहीं खोज पाए तो जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। मगर पिछले कुछ दिनों से यहां नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीर जमकर शेयर की जा रही हैं। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, मगर उन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। नजर के धोखे से जुड़ी ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन भी कहा जाता है। अच्छी बात है कि रहस्यों से जुड़ी इन तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत हो जाती है। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो अभी एक जबरदस्त तस्वीर हर तरफ छाई हुई है।

मिलेगा तीस सेकंड का समय

वायरल तस्वीर दरअसल जंगल से जुड़ी है। इसमें घने पेड़ और पक्षी नजर आते हैं। मगर इसमें एक खतरनाक सांप भी छिपा हुआ है। मजाल है कोई उस सांप को खोज निकाले। अगर आप भी खुद का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल सटीक है। आपको तस्वीर में उसी सांप को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले सांप को खोजना शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। सांप खोजने के लिए आपको सिर्फ तीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतनी देर में आपने उसे खोज निकाला तो आपको बड़ा धुरंधर कोई नहीं माना जाएगा।

कहां है सांप

हालांकि दिए गए समय में या अभी तक सांप नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। दरअसल सांप ऐसी जगह है जिसे खोजने में किसी को भी परेशान हो होगी। सिर्फ एक पर्सेंट लोग ही उस सांप को खोजने में सक्षम होंगे। ऐसा इसलिए भी है कि सांप और जंगल का रंग हरा है। ऐसे में सांप को खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। दरअसल सांप ऐसी जगह है जिसे देखकर कोई भी पेड़ ही समझेगा। मगर बहुत ध्यान लगाकर देखने पर पता चलेगा कि असल में सांप कहां।

यहां देखिए रिजल्ट

Brain Test Photo

तस्वीर में देखिए कहां छिपा है सांप।

देख लिया ना तस्वीर में आखिर सांप कहां छिपा है। सांप को देखकर सहज ही अंदाजा हो गया होगा कि उसे खोजने में किसी को मुश्किल हो सकती है। नजर और दिमाग के धोखे से जुड़ी ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article