वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कोई जीनियस ही छिपे हुए तीन चेहरे ढूंढ पाएगा, दम है तो आप खोज लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 18, 2024, 09:05 AM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर पिता और उनकी बेटी से जुड़ी है जो केक खरीदने पहुंचे हैं। मगर फोटो में तीन चेहरे भी छिपे हुए हैं, जिन्हें खोजने का चैलेंज है।

Image

तस्वीर में हैं कम से कम तीन अंतर। (Photo/X)

Optical Illusion: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां ऐसी तस्वीरें भी शेयर की जाती हैं जो सीधे हमारे दिमाग और आंखों को चैलेंज करती हैं। ऐसी तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर नजर का धोखा भी कहते हैं। इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य या अंतर छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करना बहुत मुश्किल होने वाला है।

तस्वीर में छिपे हैं तीन चेहरे

वायरल कार्टून वाली तस्वीर एक पिता और उनकी नन्ही बेटी से जुड़ी है। दोनों दुकान से बर्थडे केक खरीदने पहुंचे हैं। पहली नजर में तस्वीर में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर बताया जाए कि इसी तस्वीर में तीन चेहरे छिपे हुए हैं। जानकर यकीन नहीं होगा, मगर सचमुच इसमें तीन अन्य चेहरे छिपे हुए हैं, जिसे खोजने का चैलेंज है। अगर आपने तीस सेकंड के भीतर उन तीनों चेहरे को खोज तो लिया सुपर जीनियस मान लिए जाएंगे।

मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब तलाश नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर तस्वीर में वो तीन चेहरे कहां छिपे हुए हैं।

देखिए कहां छिपे हैं तीन

Viral Photo

देखिए तस्वीर में कहां हैं तीन चेहरे।

देख लिया ना पिता और बेटी के अलावा तीन चेहरे ऐसी जगह छिपे थे जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। हालांकि इससे दिमाग और आंखों की कसरत जरूर हो गई होगी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article