Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी पहेली है, जिसमें कई चीजें सामने होने के बाद भी नजर नहीं आती हैं। वहीं आपको कई ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जो तस्वीर में होती ही नहीं हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी हजारों तस्वीर देखने को मिल जाएंगी। हर दिन ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हम आपके लिए आज एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में छिपी पहेली सिर्फ वही लोग हल कर पाएंगे, जिनकी नजर बाज जैसी तेज होगी।
आप्टिकल इल्यूजन (तस्वीर साभार- ट्विटर)
बाज सी नजर वाले ही पूरा कर पाएंगे चैलेंज
तस्वीर में आपको ढेर सारे C नजर आ रहे होंगे। इन्हीं C की भीड़ में आपको O ढूंढकर निकालना है। आपको इस तस्वीर में दो सवालों का जवाब देना है। एक सवाल यह है कि आपको तस्वीर में से जीरो ढूंढकर निकालना है। दूसरा आपको सारे जीरो की संख्या भी बतानी है। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 6 सेकंड का समय मिलेगा। कुछ लोग भले ही कहेंगे कि 6 सेकंड का समय कम है, लेकिन हम उनको बता दें कि इस तस्वीर में से जीरो ढूंढने के लिए 6 सेकंड का समय पर्याप्त है।
हम आपको दे रहे हैं हिंट
आप चाहें तो अपने दोस्तों और अपने रिश्तेदारों को भी इस तस्वीर को भेज सकते हैं। आप इससे उनके दिमाग और उनकी नजरों का परीक्षण कर सकते हैं। हम इस तस्वीर में छिपे चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको एक हिंट भी दे सकते हैं। बता दें कि इस तस्वीर में 10 से ज्यादा जीरो छिपे हुए हैं। अब तो यकीनन आपको इस तस्वीर में से सारे जीरो दिखाई दे जाएंगे। अगर आप दिए गए टाइम में 10 जीरो भी ढूंढ पाए तो जीनियस तो माने ही जाएंगे। अगर सारे जीरो ढूंढ लिए तो सुपर जीनियस माने जाएंगे।
यहां दिखेंगे सारे जीरो
अगर आपको अभी तक सारे जीरो नहीं मिल पाए हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको लाल घेरे में सारे जीरो मिल जाएंगे। आप चाहें तो सारे जीरो गिन सकते हैं। हम भी आपको बता दे रहे हैं कि तस्वीर में 12 जीरो छिपे हुए हैं।
