वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पांच के बीच छिपा है आठ, 11 सेकंड में सिर्फ सच्चा शूरवीर ही खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 30, 2023, 07:34 AM IST

Optical Illusion: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में हर जगह सिर्फ पांच लिखा नजर आता है, मगर इसमें कहीं पर आठ भी छिपा बैठा है। आपको उसी खास नंबर को खोजना है।

Image

नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर में छिपा है आठ। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • हर जगह दिखेगा सिर्फ पांच
  • मगर इसमें कहीं छिपा है आठ

Optical Illusion: रहस्यों से भरी हजारों लाखों की संख्या में तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें अपलोड की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्य को खोजना सचमुच बड़ा मुश्किल होता है। मगर कई तस्वीरें बहुत आसान होने के बाद भी हम तय समय में उसे हल नहीं कर पाते हैं। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अगर आप भी खुद का टेस्ट लेना चाहते हैं तो एक मजेदार तस्वीर हाजिर है।

तस्वीर में पांच के बीच छिपा है आठ

तस्वीर देखने में बहुत ही सामान्य है, मगर उसे हल करने में उतना ही मजा आने वाला है। दरअसल तस्वीर में हर जगह सिर्फ पांच लिखा नजर आता है। इसमें जहां निगाह जाती है, वहां सिर्फ यही नंबर लिखा नजर आता है। मगर बताया जाएगा कि इसी तस्वीर में कहीं पर आठ नंबर भी छिपा है। अब टास्क ये है कि आपको उसी आठ नंबर को खोज निकालना है। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी है। आपको उस खास नंबर को खोजने के लिए 11 सेकंड का समय दिया जाएगा। इतने समय में आपको आठ नंबर को खोज लिया तो आपका सच्चा शूरवीर माना जाएगा।

क्या खोज पाए वो खास नंबर

क्या दिए गए समय में खोज पाए वो खास नंबर? अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक उस खास नंबर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपका बताया जाएगा कि आखिर वो आठ नंबर कहां छिपा है। दरअसल वो खास नंबर तस्वीर में सबसे नीचे और बीच की लाइन के आखिर में है।

यहां देखिए रिजल्ट

Viral Photo

यहां तस्वीर में देखिए कहां छिपा है 8 नंबर।

देख लिया ना वो खास नंबर, नजर के ठीक सामने ही था मगर 11 सेकंड में उसे खोजने वालों की संख्या यकीनन बहुत कम होगी। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article