वायरल न्यूज़

IQ TEST: दिमाग का दही करने वाली इस तस्वीर में छिपे हैं एक जैसे दो नंबर, बाज जैसी निगाह वाला ही खोज पाएगा

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर शेयर की गई ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में एक जैसे दो नंबर छिपे हुए हैं, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस चैलेंज को पूरा वही कर पाएगा, जिसकी निगाह बाज जैसी हो।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन की खतरनाक तस्वीर वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपे हैं एक ही जैसे दो नंबर
  • खोजने के लिए मिला 5 मिनट का समय

Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन्स एक ऐसी कला है जिसमें हमें वास्तविकता के साथ खिलवाड़ करके हैरान करने वाली कला दिखाई जाती है। तस्वीरों में छिपे शब्दों या अंकों या किसी चीजों को समझना या ढूंढना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी तरह की एक तस्वीर जो हाल ही में वायरल हो रही है, उसमें हमें एक नंबर की खोज करने की चुनौती दी गई है, जो दो बार लिखे हुए हैं। ऐसे में इसे ढूंढने में काफी लोगों का दिमाग पंचर हो गया है। इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 5 मिनट का समय भी दिया गया है।

इस तस्वीर में हमें कई अंक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनमें से एक नंबर को दो बार लिखा गया है। हमें यह ढूंढने के लिए कहा गया है। बहुत से लोगों ने इस चुनौती का सामना किया है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व करने का दम रखते हैं तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। हालांकि, अब तक इस तस्वीर को सॉल्व करने में 97 प्रतिशत लोगों ने हार मान ली है।

Optical Illusion Eye Test Solution

यहां पर छिपा हुआ है ये खास नंबर

यहां पर छिपा हुआ है ये खास नंबर

तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें एक लाल सर्कल में नंबर 32 दिखाई देता है। इसी संख्या को दो जगह लिखा गया है, जिसे हमने लाल रंग के सर्कल में किया है। ऐसे में अगर आप चाहे तो इसे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ भी साझा कर सकते हैं और उन्हें भी इस चैलेंज को पूरा करने के लिए कह सकते हैं। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article