वायरल न्यूज़

IQ Test: 99% पूरा ही नहीं कर पाए ये चैलेंज, क्या आपमें हैं 808 ढूंढ निकालने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2024, 07:37 AM IST

Optical Illusion IQ Test: सोशल मीडिया में वायरल हुई ये तस्वीर अपने आप में बेहद खास है। तस्वीर में हर तरफ 888 लिखा हुआ नजर आता है। मगर 888 की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 808 छिपा है, जिसे खोजने का चैलेंज है।

Image

दिमाग वाले इस चैलेंज को पूरा करना आसान नहीं होगा। (Photo/Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग और आंखों का चैलेंज
  • खोजना है छिपा हुआ 808
  • क्या आपमें है हल करने का दम

Optical Illusion IQ Test: सोशल मीडिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें है जो हमारे दिमाग और आंखों को चैलेंज करती हैं। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है, जिसमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं। तस्वीरों में छिपे इन रहस्यों को खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज हम एक ऐसे ही जबरदस्त चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं। मगर मजाल है कि कोई इसे आसानी से हल करके दिखा दे। चैलेंज इतना मुश्किल है कि 99 फीसदी लोग इसे हल ही नहीं कर पाए हैं। दरअसल तस्वीर में हर जगह पर गणित का 888 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें सैकड़ों जगह सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

आसान नहीं है चैलेंज पूरा करना

मगर क्या हो जब बताया जाए कि इन्हीं 888 नंबर की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 808 भी छिपा हुआ है। अगर आप भी खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। इससे ना सिर्फ आपके दिमाग और आंखों की कसरत होगी बल्कि मनोरंजन भी भरपूर होगा। फिर देर किस बात की तो खुद को परखने की कोशिश में जुट जाइए। अगर आपने दस सेकंड के भीतर उस छिपे हुए नंबर को खोज निकाला तो सचमुच आप जीनियस है। अगर 20 सेकंड के भीतर भी जवाब ढूंढ लिया तो भी बहुत बड़ी बात होगी। इतना ही नहीं अगर 60 सेकंड भी छिपा हुआ नंबर ढूंढ लिया तब भी आपको विजेता मान लेंगे।

क्या आपने जवाब तलाश लिया है या फिर अभी तक नहीं ढूंढ पाए हैं। हालांकि अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर 888 की भीड़ में 808 नंबर कहां छिपकर बैठा हुआ है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

यहां देखिए जवाब

देख लिया ना 808 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों की कसरत वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article