वायरल न्यूज़

Optical illusion:7 की लगी है भीड़, 10 सेकंड नहीं 10 मिनट में भी 1 ढूंढ लिया, तो तलवार से भी तेज है आपकी नजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 20, 2023, 08:32 PM IST

Optical illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को 7 की भीड़ में 1 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, ज्यादातर लोग इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

Image

1 ढूंढकर बताएं

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 की भीड़ में 1 को ढूंढिए
  • 10 मिनट के अंदर पूरा करना है चैलेंज
  • अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें (Viral photo) तो इतनी खतरनाक होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, तस्वीरों में ऐसे-ऐसे चैलेंज होते हैं, जिन्हें सॉल्व करना आसान नहीं होता। हालांकि, कुछ लोग इतने तेज-तर्रार होते हैं, जो आसानी से पजल को सॉल्व कर देते हैं। ऐसे लोग जीनियस कहलाते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Viral Photo) की एक और धांसू तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को काफी खतरनाक चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज ने लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ा दिए हैं।

दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। इन तस्वीरों के जरिए लोग चीजों को किस तरह देखते हैं, उनका दिमाग कितना चलता है या फिर आंखें कितनी तेज है, सब पता चल जाता है। इसके अलावा लोगों की पर्सनैलिटी कैसी इसका भी पता चल जाता है। इस तस्वीर में जो चैलेंज दिया गया है, उससे ये पता चल जाएगा कि आप कितना दिमाग लगाते हैं और आपकी नजरें कितनी तेज है। क्योंकि, ज्यादातर लोग तो हिम्मत हार गए हैं। दरअसल, इस तस्वीर में 7 की भीड़ लगी हुई है। लेकिन, लोगों को इस भीड़ में 1 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। कई लोगों ने इस पजल को सॉल्व करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। बड़ी बात ये है कि इसके लिए केवल 10 सेकंड का ही समय दिया गया है, लेकिन हम आपको 10 मिनट देते हैं।

लगाइए दिमाग और ढूंढिए 1

बिना देरी किए फटाफट 7 की भीड़ में 1 को ढूंढना शुरू कर दीजिए। अगर 10 मिनट के अंदर 1 को ढूंढ लिए तो वाकई में आपका दिमाग तेज है। अगर नहीं ढूंढ पाए तो आप खुद फैसला कीजिए।

optical illusion

मिल गया जवाब

ये रहा जवाब

तो कितने लोगों को एक मिल गया। जिन लोगों को मिल गया वो कमेंट कर बताएं और जिन्हें नहीं मिल उनकी हम मदद कर देते हैं। दूसरी तस्वीर में लाल घेरे पर नजर दौड़ाएं आपको जवाब मिल जाएगा। देखा किस तरह सवाल में ही जवाब छिपा हुआ था। लेकिन, लोग इस हिंट को नहीं समझ पा रहे हैं। तो आप भी अब अपने दोस्तों और जानने वालों को ये चैलेंज दें और देखें कितने लोग इसे सॉल्व कर पाते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article