Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको ऑप्टिकल की काफी तस्वीरें देखने को मिल जाएगी। ये तस्वीरें इंसान के व्यक्तित्व को निखारने के लिए काफी अहम है। इन तस्वीरों में कुछ तो इतनी आसान होती हैं कि बेहद आसानी से सॉल्व हो जाती है। वहीं, कुछ इतनी खतरनाक होती हैं कि देखते ही लोगों की हवा टाइट हो जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद पेचीदा बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कुछ चेहरे छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।
फोटो साभार- सोशल मीडिया
सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हुए ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 11 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला अपने आप में महारथी होगा। वैसे एक बात और बता दें कि अगर आपको 11 सेकंड का समय काफी कम लग रहा हो तो आप इसकी जगह 11 मिनट भी ले सकते हैं। बता दें, इस पजल को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर धूल फांक चुके हैं। अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत लोगों ने ही इस पजल को सॉल्व कर दिखाया है। ऐसे में अगर आप भी खुद को महारथी मानते हैं तो सॉल्व कर दिखाइए ये पजल और बन जाइए मुकद्दर का सिकंदर।
ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे
ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे
अब तक को आपने ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को ठीक से देख ही लिया होगा तो बताइए कि इस तस्वीर में कितने चेहरे छिपे हुए हैं और अगर नहीं ढूंढ पाए हैं तो ऊपर दिए गए तस्वीर को एक बार देख लीजिए। इस तस्वीर में लाल घेरे बनाए गए हैं, जिसके अंदर आपके छिपे हुए चेहरे नजर आ जाएंगे। इस तस्वीर में आपको चार छिपे हुए चेहरे नजर आएंगे। अब तो आपको इस पजल का आंसर मिल गया तो आप चाहे तो अपने मित्रों के साथ भी इस पजल को शेयर कर सकते हैं और उनसे भी इस पजल को सॉल्व करने के लिए कह सकते हैं।
