वायरल न्यूज़

ऑफिस के लिए हो रहा था लेट तो लड़की ने दांव पर लगा दी जिंदगी, मुंबई लोकल का VIDEO देख कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 17, 2023, 06:23 PM IST

Viral Video: बहुत ही ज्यादा भीड़ होने की वजह से लड़की लोकल ट्रेन में गेट पर लटकी हुई है। वह गेट की सीढ़ियों पर आधा पैर रखकर अपना सफर करती दिख रही है। देख सकते हैं कि अगर जरा सी भी गलती होती तो लड़की किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी।

Image

मुंबई लोकल ट्रेन वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: ऑफिस के लिए लेट हो रहे लोग कई बार जल्दबाजी के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी जान आफत में आ जाती है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही है। वीडियो के कैप्शन से पता चल रहा है कि वह ऑफिस जा रही है। इस दौरान उसे 5 मिनट जल्दी ऑफिस पहुंचना था।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

इसके बाद लड़की ने जो किया उसे देखकर लोग कांप गए। दरअसल, लड़की ने जल्दी पहुंचने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की मुंबई की लोकल ट्रेन में हवा में लटकी हुई है। दरअसल, बहुत ही ज्यादा भीड़ होने की वजह से लड़की लोकल ट्रेन में गेट पर लटकी हुई है। वह गेट की सीढ़ियों पर आधा पैर रखकर अपना सफर करती दिख रही है। वहीं उसने लोकल ट्रेन के अंदर कुछ पकड़ा हुआ है, जो वीडियो में नजर नहीं आ रहा है। देखें वीडियो-

फिलहाल, वीडियो बहुत ही ज्यादा रिस्की नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि अगर जरा सी भी गलती होती तो लड़की किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी। महज 22 सेकंड का यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए हैं। वीडियो को @Madan_Chikna नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article