वायरल न्यूज़

Puzzle Photo: शातिर दिमाग व शार्प नजर वाले ही ढूंढ पाएंगे तस्वीर में छिपी चिड़िया, जीनियसों ने मान ली हार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 02:44 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर शेयर की गई है, जो ऑप्टिकल इल्यूजन की है। इस तस्वीर में एक चिड़िया छिपी हुई है, जिसे ढूंढकर दिखाना है। इसके लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपी है एक चिड़िया
  • ढूंढने वाला कहलाएगा शिवभक्त

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की तमाम तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इन तस्वीरों को सॉल्व करने का चैलेंज दिया जाता है, जिसमें छिपी वस्तु या चेहरों को खोजना होता है। इन तस्वीरों में से कुछ तस्वीरें तो काफी खतरनाक होती हैं, जिन्हें सॉल्व करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन काफी ऐसी भी तस्वीरें होती हैं, जो आसानी से सॉल्व हो जाती है। इस दुनिया में काफी ऐसे लोग हैं, जिन्हें इन तस्वीरों को सॉल्व करने में बड़ा मजा आता है। इससे दिमाग के साथ-साथ आंखों की रौशनी भी तेज होती हैं।

कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में एक चिड़िया छिपी हुई है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 10 सेकंड का समय भी दिया गया है। अब तक इस तस्वीर को सुलझाने के लिए काफी लोग अपना हाथ आजमा चुके हैं। लेकिन किसी को अभी तक सफलता नहीं मिली है। ऐसे में अगर आप भी इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में दिलचस्पी ले रहे हैं तो आप भी उसे ट्राई कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपने तस्वीर की गुत्थी सुलझा ली, तो आप सच्चे शिवभक्त कहलाएंगे।

Optical Illusion Eye Test

ये रही तस्वीर में छिपी चिड़िया

ये रही तस्वीर में छिपी चिड़िया

अब तक तो आपने तस्वीर को अच्छे से देख ही ली होगी। ऐसे में अगर आपको छिपी चिड़िया नजर आ गई है तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इसे नहीं ढूंढ पाए तो परेशान होने वाली कोई बात नहीं। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में ध्यान से देखें, तस्वीर लाल घेरा बनाया गया है, जहां चिड़िया छिपकर बैठी है। तो जब आपको तस्वीर में छिपी चिड़िया नजर आ ही गई है तो आप चाहे तो अपने दोस्तों के साथ भी यह शेयर कर सकते हैं और उनसे भी तस्वीर में छिपी चिड़िया के बारे में पूछ सकते हैं। फिर देखिएगा, वे ढूंढ पाते हैं या नहीं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article