वायरल न्यूज़

Optical Illusion: चंद्रयान-3 की रफ्तार होगी, तभी आप सुलझा पाएंगे तस्वीर की गुत्थी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 2, 2023, 05:51 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है, जो काफी चर्चा में चल रही है। कहा जा रहा है कि अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा ली तो इससे आपके व्यक्तित्व का पता चल सकेगा। इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • प्यार भरी निगाह वाले ही सॉल्व कर पाएंगे ये गुत्थी
  • ढूंढने के लिए चाहिए चंद्रयान-3 से भी तेज दिमाग

Optical Illusion Eye Test: यूं तो आप हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें देखते होंगे। इनमें से कई सारी बेहद आसान होती हैं, जिसे देखते ही पलभर में लोग सॉल्व कर देते हैं। लेकिन कई सारी तस्वीरें ऐसी भी होती हैं, जिसे सॉल्व करने में लोगों का माथा चकरा जाता है। कुछ ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने में पहले तो आपका सिर चकरा जाएगा, लेकिन अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो इससे आपके व्यक्तित्व के बारे में भी पता चल सकेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में दो चीजें छिपी हुई है, जिसके सॉल्व करने के लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि तस्वीर में जिन दो चीजों को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, उनमें से जिसे आपने पहले खोज लिया, उसी के हिसाब से आपके व्यक्तित्व का आंकलन किया जाएगा। वैसे आपको बता दें, इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। लेकिन अब देखना यह है कि आप इसके बारे में क्या सोचते हैं। कहा जा रहा है कि अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो आपकी नजर चंद्रयान-3 से भी तेज मानी जाएगी।

Optical Illusion Solution Photo

ये रही तस्वीर में छिपी चीजें

ये रही तस्वीर में छिपी चीजें

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख लिया होगा, तो क्या आपको तस्वीर में छिपी चीजें दिखी या नहीं। अगर नहीं दिखी है तो कोई बात नहीं, हम आपकी इस समस्या का हल निकाल लेते हैं। जैसा कि बताया जा रहा है कि इस तस्वीर में दो चीजें छिपी हुई है। पहली नजर में अगर आपको पेड़ नजर आ रहा है, तो आप बेहद समझदार और शांत स्वभाव के माने जाएंगे। लेकिन अगर आपको तस्वीर में छिपे कपल नजर आ रहे हैं तो फिर आप बेहद तर्कवादी इंसान माने जाएंगे। अब जब आपको इस तस्वीर का हल मिल ही गया है तो आप चाहे तो अपने मित्रों या रिश्तेदारों को भी ये तस्वीर शेयर कर सकते हैं। फिर देखिए वे इस पजल की गुत्थी सुलझा पाते हैं या नहीं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article