वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं कितने इंसानी चेहरे, ढूंढ लिया तो माना जाएगा एकलव्य जैसा दिमाग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 9, 2023, 04:23 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ट्विटर पर ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी तस्वीरें शेयर की जाती है। इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जो काफी पेचीदा समझ आ रहा है। इस तस्वीर में छिपे इंसानी चेहरों को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसे सॉल्व करने वाले शख्स का दिमाग एकलव्य जैसा माना जाएगा।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया/ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में छिपे हैं कई चेहरे
  • ढूंढ निकालने का दिया गया है चैलेंज

Optical Illusion Eye Test: ट्विटर हो या बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट सभी जगह बस ऑप्टिकल इल्यूजन की ही बहार नजर आती हैं। इनमें से कई तस्वीरों सॉल्व करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। तो कई ऐसी भी तस्वीरें नजर आती है, जो आसानी से सॉल्व हो जाती है। इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जो काफी पेचीदा मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करना बेहद ही मुश्किल है। इस तस्वीर को वही शख्स सॉल्व कर सकता है, जिसका दिमाग एकलव्य की तरह चलता हो।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वायरल हुए ऑप्टिकल की इस तस्वीर में कई सारे इंसानी चेहरे छिपे हुए हैं। जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया है। वैसे तो इस तस्वीर को आप 5 मिनट में भी सॉल्व कर सकते हैं लेकिन अगर आप चाहे को इसके लिए कुछ और समय ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करने वाला कोई आम इंसान नहीं होगा। क्योंकि अभी तक इस पजल को सॉल्व करने में 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आप इसे सॉल्व कर पाते या नहीं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने वाले को शख्स एकलव्य की उपाधि दी जाएगी।

ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को काफी बारिकी से देख लिया होगा। तो क्या आपने इस तस्वीर में छिपे हुए चेहरे देख लिए या फिर अभी तक आप खोज ही रहे हैं। अगर नहीं खोज पाए हैं तो अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप नीचे दिए गए तस्वीर को देखिए, इस तस्वीर में पजल का सॉल्यूशन दिया गया है। इसमें आपको एक तो सबसे बड़ा वाला चेहरा दिखेगा और फिर उसकी आंख को जब आप देखेंगे तो आपको दो आदमी खड़े दिखाई देंगे।

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रहे तस्वीर में छिपे चेहरे

इसके बाद शख्स के गाल के पास आप जब देखेंगे तो आपको दोनों तरफ दो-दो इंसानी चेहरे नजर आएंगे। फिर अंत में आप जब शख्स के गाल के पास किनारे खड़े हो व्यक्ति को देखेंगे तो आपको उसके घुटने के पास भी एक चेहरा बना नजर आएगा। ऐसा दोनों ओर खड़े आदमी के निचले हिस्से पर दिखाई देगा। ऐसे में आपको कुल 9 चेहरे नजर आएंगे। तो देखा आपने, अब तो मान गए बिना एकलव्य के दिमाग के इस पजल को सॉल्व करना नामुमकिन है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article