वायरल न्यूज़

Brain Test: पता चलेगा कितनी तेज है आपकी नजर, दम है तो तस्वीर में TREE खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 23, 2023, 02:23 PM IST

Optical Illusion: नजर के धोखे से जुड़ी इस तस्वीर में कहीं पर TREE वर्ड छिपा है और आपको उसी वर्ड को खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में छिपा है TREE और आपको उसी वर्ड को खोज निकालना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ड पजल में छिपा है TREE
  • दम है तो 60 सेकंड में खोज निकालिए
  • नहीं खोज पाए तो जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर से जुड़ा धोखा। यानी ऐसा कुछ जिसमें पूछा गए सवाल के जवाब नजर के ठीक सामने हों, मगर उन्हें खोजना जरा भी आसान ना हो। सोशल मीडिया में ऐसी तस्वीरों की भरमार है। हर रोज नजर के धोखे से जुड़ी अलग-अलग तरह की तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जिनमें छिपे रहस्य खोजना जरा भी आसान नहीं होता। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों में छिपे रहस्य को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है। तस्वीर में बहुत सारे वर्ड लिखे हुए हैं।

60 सेकंड में खोज निकालिए TREE

बहुत ही सामान्य नजर आ रही इसी तस्वीर में कहीं TREE वर्ड भी लिखा हुआ है। आपको उसी ट्री वर्ड को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले आप तस्वीर में ट्री वर्ड को खोजना शुरू करें, एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में TREE खोजने के लिए सिर्फ 60 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में उस वर्ड खोज निकाला तो यकीन मानिए आपका दिमाग बहुत तेज है। ऐसा दिमाग जो चीजों को खोजने में बहुत माहिर है। नजर बाज सी तेज, जो दिमाग के साथ पूरा संतुलन बनाकर चलती हैं।

नहीं खोज पाए तो परेशान ना हों

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक ट्री वर्ड को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। क्योंकि बड़ी तादाद में नेटिजन्स वर्ड पजल में छिपे ट्री को नहीं खोज पाएं हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यहां इसका जवाब भी मिलेगा कि आखिर ट्री वर्ड कहां छिपा है। दरअसल TREE वर्टिकल लाइन में बना है। ऐसे में उसे खोजने में किसी को भी मुश्किल हो सकती है। मगर अच्छी बात है कि इसे हल करने की कोशिश में दिमाग और आंखों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।

यहां देखिए रिजल्ट

Viral

Viral

दिमाग और नजर के धोखे से जुड़ी ऐसी मजेदार तस्वीरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article