Optical Illusion: दिमाग का टेस्ट लेने वाली सैकड़ों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरें इतनी आसान होती हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि बड़ी आसानी से हल किया जा सकता है। मगर कई बार उन्हीं तस्वीरों को हल करने में खासी मेहनत करनी पड़ जाती है। अभी एक ऐसी जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में बहुत आसान नजर आती है। मगर उसे हल करने के लिए तेज दिमाग की भी जरूरत पड़ेगी।
तस्वीर में छिपा है डॉगी, मगर मालिक उसे खोज नहीं पा रहा है। (फोटो- सोशल मीडिया)
घर में छिप गया है डॉगी
सामने आई तस्वीर देखकर मालूम होता है कि शख्स अपने डॉगी के साथ घर पहुंचा। उसने घर पहुंचते ही डॉगी का पट्टा निकाल दिया। इधर पट्टा निकालते ही डॉगी गोली की रफ्तार से घर में भागा और अंदर कहीं जानकर छिप गया। अब शख्स घर के अंदर दाखिल हुआ और मगर डॉगी उसे कहीं नजर नहीं आया है। अब आपको उसी डॉगी को दस सेकंड के भीतर खोजकर दिखाना है। अगर आपने इतने समय में डॉगी को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लिया जाएगा। अगर नहीं खोज पाए तो इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।
देखिए कहां छिपा है डॉगी
देख लिया ना घर में डॉगी ऐसी जगह छिपा था कि उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल होगी। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
