Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन नजरों को ऐसा धोखा देते हैं कि, आपको सामने दिखने वाली चीज भी नहीं दिखेगी। नजरों को भ्रमित करने वाला एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आंखों को धोखा देने वाले ऐसे ही कुछ शब्द आपको दिखाई दे रहे होंगे। आंखों को कन्फ्यूज कर देने वाले इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको ऐसे ही एक अंग्रेजी के शब्द को ढूंढ़कर दिखाना है।
दरअसल, नजरों का भ्रम कुछ ऐसा है, जो सामने मौजूद चीज को भी गायब कर देता है। अगर आप इसी तरह दिखने वाली पहेलियों को गौर से देखेंगे तो आपको दिखेगा कि, शब्द इस तरह से व्यवस्थित होंगे कि उन्हें ढूंढ़ते-ढूंढ़ते आप भी घनचक्कर बन जाएंगे। कुछ ऐसा ही इन नंबरों के साथ भी होता है। तमाम गलत नंबरों के बीच एक सही नंबर भी हो, तो उसे खोजने में दिमाग घूम जाता है। मगर इस फोटो में आपको Yellwo की भीड़ में से Yellow की खोज करनी होती है। वैसे तो Yellwo की भीड़ में से Yellow खोजने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत भी पतनी हो गई, लेकिन अगर आपमें दम है तो आप ट्राई कर सकते हैं।
तस्वीर में एक ही शब्द की स्पेलिंग को इस तरह से रखा गया है कि उसमें से सही स्पेलिंग ढूंढ़ना आपके लिए काफी दुर्गम हो सकता है। हर उम्र के लोग इस पहेली पर अपनी नजरें आजमा सकते हैं क्योंकि Yellow तो सबको पता होती है और उसकी ही खोज करनी है। इसे तस्वीर में 5 सेकेंड के अंदर-अंदर ढूंढ़कर दिखाना है। बहुत कम लोग ही होते हैं जो इस प्रकार के ऑप्टिकल इल्यूजन का सही-सही जवाब दे पाते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग की अवलोकन क्षमता में वृद्धि करने का काम करते हैं। कई लोग तो अलग तरह से इसे ढूंढ़ते हैं। वहीं, कई लोगों का तरीका बिल्कुल अलग होता है। अगर आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब अब तक नहीं मिल सका है तो आप नीचे दी हुई फोटो को देख सकते हैं:

ये रहा जवाब
इस फोटो में पीले रंग के घेरे में आपको Yellow लिखा हुआ दिख जाएगा।
