वायरल न्यूज़

Optical Illusion: एनिमल लवर ही बता पाएंगे तस्वीर में छिपा अंतर, अगर 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो कहलाएंगे सुपरब्रेन वाले इंसान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 8, 2023, 03:42 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से पांच अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में 5 अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • दिया गया मात्र 10 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: देखा जाए तो ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें अब हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गई है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर सर्च करते समय ये हर वक्त हमें दिख ही जाते हैं। इनकी कुछ तस्वीरें तो काफी आसानी से सॉल्व हो जाती है, लेकिन कुछ इतना दिमाग हिला देती है कि इसे सॉल्व करना जैसे कोई जंग जीतने के बराबर हो जाता है। इन्हीं में से तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद खतरनाक है। इस तस्वीर में पांच अंतर निकालने का चैलेंज दिया गया है, जिसे 10 सेकंड में पूरा करने के लिए कहा गया है। अब देखते हैं आप इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं या नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई लोग हार मान चुके हैं। कहा जा रहा है कि अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही इस पजल को सॉल्व कर पाए हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप इस गुत्थी को सुलझा पाएंगे। जब आप इस तस्वीर को देखेंगे तो इसमें आपको दो तस्वीर नजर आएगी, जो एक ही है। लेकिन इसमें पांच बारीक अंतर दिया गया है, जो दिमाग का दही कर देने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को वही व्यक्ति सॉल्व कर सकता है, जो एक सच्चा एनिमल लवर हो। तो आप अगर खुद को एक एनिमल लवर मानते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सॉल्व करके दिखाइए।

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

ये रहे तस्वीर में पांच तीन अंतर

ये रहे तस्वीर में पांच तीन अंतर

वैसे अब तक तो आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख ही लिया होगा, तो क्या आपको इस तस्वीर में अंतर नजर आया या अभी भी ढूंढ ही रहे हैं। चलिए कोई बात नहीं, ज्यादा परेशान नहीं होइए.. ऊपर दिए गए तस्वीर को एक बार ध्यान से देखिए, वहां आपको पांच लाल घेरे बने हुए दिख जाएंगे, जहां आपको तस्वीर में छिपा पांच अंतर भी नजर आ जाएगा। तो देखा आपने तस्वीर में छिपे अंतर कितने आसानी से ढूंढ लिया गया, इसमें बस थोड़ा सा ध्यान दिमाग को एकाग्र करने की जरूरत थी। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस पजल को आप अपने चहेतों और दोस्तों को शेयर कर सकते हैं और उन्हें इस पजल को पूरा करने का चैलेंज दे सकते हैं। फिर देखिएगा कि उनके पास कितना दिमाग है और वे एक एनिमल लवर हैं या नहीं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article