Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक दृष्टि भ्रम होता है। आसान भाषा में कहें तो ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) हमारी आंखों का धोखा होता है। इसका मतलब यह है कि जो भी चीज हमें आंखों से नजर आ रही होती है, असल में वह चीज वैसी होती नहीं है। एक तरीके से वह हमारे दिमाग का भ्रम होता है। वहीं जो चीज हमें नजर नहीं आती है, वह चीज वहां होती है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) की अवस्था ऐसी अवस्था होती है, जब हमारा दिमाग हमारी आंखों द्वारा भेजी गई तस्वीर को उसके वास्तविक रूप से अलग देखता है।
आप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- Optical Illusion: 5वीं के बच्चों ने 1 मिनट में पूरा कर दिखाया यह चैलेंज, क्या आप आधे घंटे में भी कर पाएंगे
नजरों से लेकर दिमाग का भी भ्रम
दृष्टि भ्रम उस चीज के आकार, रंग, स्थिति, गति आदि को लेकर हो सकता है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको कई काले बिंदु नजर आ रहे होंगे। हालांकि, आप पहली नजर में इन बिंदुओं का अंदाजा नहीं लगा पाए होंगे। आपको यही बताना है कि पहली नजर में आपको कितने बिंदु नजर आए। आपको इस तस्वीर में दो चीजों के जवाब देने हैं। सबसे पहले तो आपको बताना है कि तस्वीर में कितने काले बिंदु हैं। इसके बाद यह बताना है कि आपने पहली नजर में कितने काले बिंदु देखे?
एक नजर में दिखाई दिए कितने काले बिंदु?
चलिए अगर आप अभी तक काले बिंदुओं की सही संख्या नहीं बता पाए हैं, तो इस काम में हम आपकी मदद किए देते हैं। बता दें कि तस्वीर में 12 काले बिंदु हैं। अगर आपके पास अर्जुन सी तेज आंखें हैं तो आप पहली नजर में पूरे के पूरे 12 बिंदु देख पाएंगे। वहीं जिन लोगों को एक नजर में 8 बिंदु नजर आ गए तो उन्हें कम से कम जीनियस तो माना ही जाएगा। आप अपने रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेजकर उनकी नजर का परीक्षण कर सकते हैं। ज्यादातर लोग ऐसे ही होंगे, जिन्हें पहली नजर में दो या तीन ही बिंदु नजर आए होंगे।
