वायरल न्यूज़

Brain Test: सच्चा डॉग लवर ही बता पाएगा, किस शख्स ने नहीं बनाया डॉगी हाउस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2024, 07:54 AM IST

Optical Illusion Photo: दिमाग का तगड़ा टेस्ट लेने वाली एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर डॉगी हाउस से जुड़ी है जिसे तोड़ने एक शख्स पहुंचा है। आपको उसी शख्स को पहचानना है।

Image

चार में से एक शख्स डॉगी हाउस तोड़ने पहुंचा है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Optical Illusion Photo: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक से बढ़कर एक तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में दरअसल हमें किसी खास रहस्य को खोजना होता है। कई बार कामयाबी मिलती है तो कई बार हम नाकाम भी होते हैं। मगर आज नजर के साथ दिमाग का तगड़ा टेस्ट लेने वाली एक खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर डॉग लवर को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली है। दरअसल डॉग को सर्दी लगी तो उसके लिए लकड़ी का एक छोटा सा हाउस बनवाया गया। मगर डॉगी का घर बनते ही उसे तोड़ने भी एक शख्स पहुंच गया।

डॉगी का घर तोड़ने पहुंचा शख्स

तस्वीर में घर को तोड़ने वाला शख्स भी खड़ा है। दरअसल तस्वीर में कुल चार लोग डॉग हाउस के पास खड़े नजर आते हैं। इनमें से तीन लोगों ने बड़े प्यार डॉगी हाउस बनाया है। मगर एक शख्स उसे तोड़ने के लिए पहुंचा है। अब आपको दिमाग लगाकर बताना है कि उन चारों में से वो शख्स कौन सा है। इसके लिए आपको पूरे तीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आप जवाब दे पाए तो चैंपियन मान लेंगे। हालांकि नहीं पता लगा पाए तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Viral

सर्कल में देखिए डॉगी हाउस तोड़ने पहुंचा शख्स।

यहां समझिए जवाब

दरअसल जिन तीन लोगों ने डॉग हाउस बनाया है। उनके हाथ में इसे बनाने से जुड़े औजार हैं। जैसे एक शख्स के हाथ में आरी है। दूसरे के हाथ में हथौड़ी है। तीसरे शख्स के हाथ पेंट का डिब्बा है। मगर चौथे शख्स के हाथ में ईंट नजर आती है। डॉगी हाउस बनाने के लिए ईंट की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में साफ पता चलता है कि ईंट हाथ में लिए खड़ा शख्स ही डॉगी का हाउस तोड़ने के लिए पहुंचा है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article