वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 96 की भीड़ में बैठा है 97, दम है तो ढूंढकर दिखा दो आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 31, 2024, 09:12 AM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। तस्वीर में 96 की भीड़ में छिपे 97 को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस चैलेंज को पूरा करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है।

Optical Illusion: दुनिया में अरबों की आबादी में बहुत कम लोग होते हैं जिनकी नजरें बाज से भी तेज हैं। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीज को भी आसानी से देख लेते हैं। तस्वीरों में छिपे अंतर को खोजने में भी ऐसे लोग माहिर होते हैं। दिमाग भी गोली की रफ्तार से काम करता है। मगर क्या आपको पता है कि आपकी नजर और दिमाग आखिर कितने तेज हैं। ये जरूरत पर कितनी रफ्तार में काम करते हैं। जानना चाहते हैं तो आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में एक खास नंबर छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है।

तस्वीर मे छिपा है 97 नंबर

वायरल तस्वीर में देखेंगे कि इसमें हर जगह पर गणित का 96 नंबर लिखा हुआ है। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर 96 नंबर की इस भीड़ में सिर्फ एक जगह पर कहीं 97 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस छिपे हुए नंबर को खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। तस्वीर में देखिए और बताइए कि आखिर 97 नंबर कहां छिपा है।

15 सेकंड का समय

हालांकि चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। इस चैलेंज के लिए आपको सिर्फ 15 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने चैलेंज पूरा कर लिया तो सचमुच आपका दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है। हालांकि अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। जवाब भी आपको यहीं मिलने वाला है।

देखिए जवाब

Brain Test

पीले घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना तस्वीर में जवाब ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो गई।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article