Eye Test: सोशल मीडिया पर आपने एक नहीं कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको कई तरह से दिमाग भी दौड़ाना पड़ता है। इस बार हम आपके लिए जो ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं वो बेहद ही मुश्किल है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन को देखकर आप घनचक्कर भी बन सकते हैं। ऊपर दी गई फोटो में आप देख पा रहे होंगे कि इसमें कई तरह के रंग बिरंगे उल्लू हैं। आपके लिए सबसे बड़ा चैलेंज है कि उल्लुओं की इस भीड़ में से आपको उस बिल्ली की खोजकर दिखानी है जो कि उन उल्लुओं के शिकार में घात लगाए बैठी है।
ऑप्टिकल इल्यूजन एक प्रकार की दिमागी कसरत है। इस कसरत से न केवल बौद्धिक बल्कि मानिसक क्षमता में भी सुधार होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको निर्धारित समय के अंदर दिए गए लक्ष्य को पूरा कर दिखाना होता है। अगर इस लक्ष्य को पाने में आप सफल हो जाते हैं तो आप ऑप्टिकल इल्यूजन के खिलाड़ी मान लिए जाते हैं। ऊपर दी गई फोटो में भी आपको एक लक्ष्य की पूर्ति करनी है, जिसमें उल्लुओं की भीड़ दिख रही है। 10 सेकंड में केवल वही इस फोटो में से बिल्ली को ढूंढ़कर दिखा पाएगा जिसके पास धारदार निगाह होगी।
अगर आप इस फोटो में से अब तक सही जवाब यानी कि शिकारी बिल्ली को नहीं खोज पाए हैं तो अब हम आपकी मदद कर ही देते हैं। आपको थोड़ा और दिमाग दौड़ाने की जरूरत है अगर आपको जवाब नहीं मिला है तो मिल जाएगा। बहरहाल, नीचे दी हुई फोटो में आप इस सवाल का जवाब देख सकते हैं:
काले रंग के घेरे में आप उस शिकारी बिल्ली को ढूंढ़कर दिखा सकते हैं। इस बिल्ली को अगर आपने समय के अंदर ढूंढ़कर दिखा दिया तो आप जीनियस कहलाएंगे।
